Tamil Nadu Resort Politics: तमिलनाडु विधानसभा में चुनाव परिणाम त्रिशंकु (किसी को बहुमत नहीं) आने से सरकार गठन पर अनिश्चितता बरकार है। 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। एक्टर विजय की पार्टी टीवीके (TVK) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि बहुमत के आंकड़े से अभी भी 10 सीट दूर है। ऐसे में जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो गया है। सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता और हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के बीच अब तमिलनाडु में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गया है। एआईएडीएमके (AIADMK) ने अपने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए पुडुचेरी भेजा है। जबकि TVK ने भी अपने विधायकों को होटल में ठहराया है।
एआईएडीएमके ने अपने 15 विधायकों को पुडुचेरी भेज दिया है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए की सरकार है और टूट-फूट की संभावनाएं शून्य करने की कोशिश में पार्टी ने अपने विधायकों को वहां भेजा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी के करीबी सीवी शन्मुगम ने ‘द शोर त्रिश्वम’ रिजॉर्ट में 20 से ज्यादा कमरे बुक कराए हैं। कई विधायक पुडुचेरी पहुंच चुके हैं, वहीं कई अभी रास्ते में हैं। एआईएडीएमके सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और कमरे भी बुक किए जा सकते हैं, क्योंकि सरकार गठन की स्थिति लगातार बदल रही है। एआईएडीएमके ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब उसके कुछ विधायक विजय की अगुवाई वाली टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। चर्चा एआईएडीएमके की प्रमुख प्रतिद्वंदी डीएमके के साथ गठबंधन को लेकर बैक चैनल बातचीत की भी है।
टीवीके ने अपने सभी विधायकों को होटल में शिफ्ट किया
इधर TVK ने अपने 108 चुने हुए MLA को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू के एक होटल में ठहराया है। पार्टी सरकार बनाने के लिए बहुमत पाने के लिए दूसरी पार्टियों से सपोर्ट जुटाने की कोशिश कर रही है। हॉर्स ट्रेडिंग को देखते हुए पार्टी ने अपने सभी विधायकों को होटल में ठहराया है।
विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल ने नहीं बुलाया
पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के कारण भी टीवीके (TVK) प्रमुख विजय (Vijay ) ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। विजय लोक भवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। इसके बाद वे गिंडी स्थित राजभवन में भी राज्यपाल से मिले और औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि बहुमत से कम विधायक होने के कारण राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने का न्यौता नहीं दिय़ा है।

सरकार बनाने के लिए चाहिए 118 सीटें
234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि बहुमत से 10 सीट दूर है। इस शानदार प्रदर्शन से तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है, जहां पहले डीएमके और एआईएडीएमके का दबदबा रहा था। युवाओं और शहरी मतदाताओं के समर्थन से विजय की पार्टी अब सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे है। सरकार बनाने के लिए टीवीके अब अन्य दलों से गठबंधन की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

