लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात कर भाजपा पर करारा हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने बंगाल में लोकतंत्र को तहस-नहस कर दिया है. भाजपा ने लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया है. ममता दीदी आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं, इसीलिए वे भाजपा की आखों में खटकती हैं. भाजपा सामंती सोच की पार्टी हैं, इनके संघी-साथी पुरूषवादी लोग हैं. ये कभी नारी को बढ़ते हुए नहीं देख सकते. भाजपा महिला विरोधी है. भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं है. राजस्थान में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री को महिला होने के कारण मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया. दिल्ली में आधी-अधूरी मुख्यमंत्री बनाया है.
इसे भी पढ़ें- ‘समाज को तोड़ना भाजपा का एजेंडा’, अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, संविधान विरोधी बताते हुए दिया बड़ा बयान
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाना हमारा धर्म है. देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं. चुनाव आयोग निष्पक्ष नही है. बंगाल के चुनाव में जो कुछ हुआ वह सच छिपा नहीं हैं. बंगाल में भाजपा ने वोटरों पर दबाव बनाया. लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए सभी लोग साथ आयें. इस लड़ाई में हम ममता दीदी के साथ हैं. भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जो-जो किया है, उसका ट्रायल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में किया था.
इसे भी पढ़ें- ‘समाप्तवादी पार्टी’ के ‘अध्यक्ष जी’ हार की…पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तंज, जानिए आखिर ऐसा क्या कह दिया?
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में पुलिस द्वारा रिवाल्वर से महिला मतदाताओं को धमकाने वाली तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि भाजपा वोटरों को डराती और धमकाती हैं, उपचुनाव में भाजपा ने पुलिस के जरिए चिह्नित कर समाजवादी पार्टी समर्थकों को वोट डालने से रोका था. चुनाव के समय लोगों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग और केन्द्रीय गृह मंत्री की हैं. बंगाल में तीन लाख से ज्यादा केन्द्रीय सुरक्षा बल भेजे गये थे. राज्य प्रशासन के बराबर में केन्द्रीय बलों का पैरलल स्ट्रक्चर खड़ा किया गया था, उसमें बड़ी संख्या में यूपी के लोग भी थे.
इसे भी पढ़ें- ‘पहले मजहब देखकर भर्तियां होती थी…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- अब जो योग्य है उसके साथ अन्याय नहीं होता
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि बंगाल में केन्द्रीय फोर्स यूपी और बिहार से आयी थी. भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर काम कर रहा है. एसआईआर और उसके बाद टारगेट कर वोट काटा गया. भाजपा ने लोकतंत्र को लूटा है. अखिलेश यादव ने शाल ओढ़ाकर ममता बनर्जी का सम्मान करते हुए कहा, आप हारी नहीं है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

