सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराध ही अपराध है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. कहीं हत्या हो रही हैं तो कहीं लूट. अपराधी सरेआम गोलियां मार रहे हैं. ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति को घर के बाहर दिन दहाड़े गोली मार दी गई. गाजियाबाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े कैश बैन से 27 लाख रुपये की लूट की. बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर गोलीबारी की.

अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. सत्ता के संरक्षण के चलते अपराधी बेखौफ है. इस सरकार में महिला अपराध और साइबर क्राइम में यूपी देश में नम्बर एक पर पहुंच गया है. भाजपा सरकार में आम जनता और महिलाएं सुरक्षित नहीं है. जिलों-जिलों में बेटियों की जघन्य हत्याएं हो रही हैं. पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा है. गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला. हरदोई में कुशवाहा समाज की बेटी को न्याय नहीं मिला. फतेहपुर में मौर्या समाज की बेटी को न्याय नहीं मिला.

इसे भी पढ़ें : आप चुनाव हारी नहीं…ममता बनर्जी से मिलकर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा है. प्रदेश में हर दिन अपराध की कई दर्जन घटनाएं हो रही है. अन्याय, अत्याचार चरम पर है. भाजपा सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है. थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए है. प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है. 2027 में भाजपा सत्ता से हटेगी, समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा. आम जनता को न्याय और भयमुक्त माहौल मिलेगा. प्रदेश का विकास होगा.