US Attack On Iran: अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने सीजफायर तोड़ते हुए ईरान पर बड़ा हमला किया है। अमेरिक सेना ने ईरान के केशम (Qeshm) और बंदर अब्बास (Bandar Abbas) पर हमला किया है। ईरान के मिनाब (Minab) शहर में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान के कई शहरों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि ईरानी हमलों के बाद की गई ये जवाबी कार्रवाई सिर्फ एक लव टैप है। डील नहीं की तो और हमले होंगे। साथ ही ट्रंप ने ये भी दावा कि यूएस और ईरान के बीच सीजफायर अभी भी लागू है। इधर अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया है।

बता दें कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी। उसके बाद अमेरिका ने ईरान के कई शहरों में एक साथ हमला किया है। अमेरिकी सेना का यह हमला अमेरिकी डिस्ट्रॉयर पर हमले के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

ईरार पर हमले के बाद इस झड़प को डोनाल्ड ट्रंप ने लव टैप यानी प्यार की थपकी बताया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर तेहरान डील नहीं करता तो हम फिर हमले करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिकी जंगी जहाजों पर हमला किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें हमने उन्हें बुरी तरह से तबाह कर दिया और उनकी कई छोटी नावों को डुबो दिया। हम उन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देंगे।

हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान ने कहा कि अमेरिका ने उसके इलाके में भी हवाई हमले किए। इन हमलों में केश्म आइलैंड, बंदर खमीर और सीरिक के तटीय इलाके शामिल थे. इसके जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास मौजूद अमेरिकी सैन्य जहाजों पर हमला किया। ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने दावा किया कि अमेरिकी जहाजों को भारी नुकसान पहुंचा है। लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया है।

ईरानी अधिकारी बोले- हमले का जवाब देंगे

ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। ईरानी सेना के मुताबिक अमेरिका ने पहले होर्मुज में ईरानी टैंकर पर हमला किया और इसके बाद अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर सामान्य नागरिकों से संबंधित इलाकों पर हमला किया. ईरानी सेना ने कहा है कि हम इसका कड़ा जवाब देंगे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m