हमीरपुर। जिले में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की दबंगों ने सरेराह पिटाई कर दी। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दूल्हे की गाड़ी रोककर उसमें तोड़फोड़ की और दूल्हे को बाहर निकालकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा।

दूल्हा गंभीर रूप से हुआ घायल

यह पूरा मामला जिले के राठ थाना क्षेत्र के बसेला गांव का है। जहां गुरुवार शाम बाइक सवार दर्जनभर लोगों ने बीच रास्त बारात की गाड़ी रोकी और दूल्हे को निकालकर बुरी तरह पीटा। हमलावरों ने दूल्हे को लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में दूल्हे का सिर फट गया और मारपीट में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके भाई और परिजनों के साथ भी मारपीट की गई।

READ MORE: ‘प्रिय देशवासियों… अब बात देश बचाने की है’, अखिलेश यादव ने जनता से की अपील, भाजपा हमला बोलते हुए पूछे तीखे सवाल

छानबीन में जुटी पुलिस

घायल दूल्हे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर दबंगों की पहचान की जा रही है।