इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आ रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे मोहनपुर हनुमतपुरा गांव में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाघ ने रिहाइशी इलाके में दस्तक दी। इस शिकारी बाघ ने न केवल ग्रामीणों की नींद उड़ाई, बल्कि पशुपालक रामशरण चंदपुरिया की एक गाय को मौत के घाट उतार दिया और उसके बछड़े को अपने साथ उठा ले गया। इस घटना से पीड़ित परिवार को गहरा आर्थिक सदमा लगा है।
READ MORE: लोकायुक्त की एक गलती से सौरभ शर्मा को मिली जमानत, ED की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
सूचना मिलते ही PTR के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. पटेल के निर्देशन में टीम मौके पर पहुँच चुकी है। प्रशासन ने गांव में मुनादी करवाकर लोगों को अकेले या रात के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। हालांकि बाघ वापस जंगल की ओर लौट गया है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से वनकर्मियों का दल लगातार गांव में गश्त कर रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध हलचल पर तुरंत सूचना दें। जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले लोग अब खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

