पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में खुद अमित शाह ने शुभेंदु के नाम पर मुहर लगाई। बैठक में शुभेंदु के अलावा अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक राज्य के डिप्टी सीएम होंगे। इसका फाइनल ऐलान हो गया है। सभी नेता अपने-अपने पद की कल शपथ लेंगे। फिलहाल सुवेंदु राज्यपाल से मिलने लोकसभवन के लिए निकाल चुके हैं। थोड़ी देर में वे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सुवेंदु कल सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

उधर शाह ने विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ममता जी के शासन में अपराधी राजनेता बन गए तो विकास की गुंजाइश ही नहीं रही। हम घुसपैठ, हिंसा, कट मनी खत्म करेंगे। महिला सुरक्षा टॉप प्रायोरिटी होगी। 56 साल के सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

सुवेंदु बोले- संदेशखाली और आरजी कर मामले की जांच के लिए आयोग बनांएगे

सुवेंदु बोले हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने सालों तक हिंसा, उत्पीड़न और झूठे मामलों का सामना किया है। अब BJP सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी। महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। संदेशखाली और आरजी कर मेडिकल कॉलेज जैसे मामलों की जांच के लिए आयोग बनाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सभी चुनावी वादों को लागू किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी ताकि जनता की उम्मीदें पूरी हो सकें। पार्टी का लक्ष्य पश्चिम बंगाल का पुनर्निर्माण करना है। रिटायर्ड जजों की अगुवाई में आयोग गठित किए जाएंगे, जो संस्थागत भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेंगे। गौरतलब है कि, संदेशखाली की पीड़ित रेखा पात्रा के पास मैसेज गया है कि उन्हें भी मंत्री बनाया जा रहा है। हालांकि उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं है।

शाह बोले- पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे

शाह ने कहा- भाजपा का वादा है कि बंगाल की जनता को कि न सिर्फ बंगाल, पूरे देश से हम एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। ये ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं है। ये देश की सुरक्षा का मुद्दा है। बंकीम बाबू के परिवार से बहन सुनित्रा चटोप्धाय हमारे साथ जुड़ी हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि वंदे मातरम के 150वें साल में बंकीम बाबू की धरती पर हमें सरकार बनाने का मौका मिला।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m