फतेहपुर। जिल से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया। प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके कारण उसने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

यह पूरा मामला जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की घटना है। जहां राजपाल (26) नाम के युवक का शादीशुदा लालती (24) से प्रेम संबंध था। दोनों पिछले 2 साल से साथ रह रहे थे। युवक को शक था कि लालती का किसी अन्य युवक से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

READ MORE: प्यार, बेवफाई और मर्डर: प्रेमी के लिए महिला ने लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत

मेरी बेटी को बहसा फुसलाकर ले गया

बताया जा रहा है कि लालती जब रिश्तेदारी में गई थी। तभी होली के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। धीरे-धीर दोनों की नजदीकियां बढ़ी और कुछ समय बाद लालती ने अपने पति को छोड़ दिया। लालती की मां ने बताया कि राजपाल बहला-फुसलाकर मेरी बेटी को अपने साथ ले गया। उसकी हत्या की खबर सुनते ही वह बुरी तरह टूट गई।

READ MORE: ‘हमें मारिए, इसे नहीं…’, प्रेमिका की शादी में पीटा आशिक, दूल्हे ने किया फेरे लेने से इनकार, फिर आया ऐसा ट्विस्ट, जानकर…

छानबीन में जुटी पुलिस

घटन की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया, एसपी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार प्रेम संबंध और विवाद के चलते वारदात हुई।