लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा के प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा है. ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के बढ़े हुए बालों को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव जी क्या-क्या नहीं कर रहे हैं. टोटके का भी सहारा ले रहे हैं. उन्होंने अपने बाल बढ़ा लिए हैं.
इसे भी पढ़ें- जिदंगी पर मौत भारीः अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, सगे की भाइयों की उखड़ी सांसें, घटना जानकर दहल उठेगा दिल
आगे राजभर ने कहा, अब अखिलेश जी ने यह किसी पंडित या ज्योतिषी के कहने पर किया या फिर किसी मौलाना ने उन्हें ऐसा करने को कहा- इसकी सत्यता स्वयं अखिलेश जी ही बता सकते हैं. माता प्रसाद पांडे अथवा रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी भी बता सकते हैं. आजकल चचा शिवपाल और आजम खान जी के अलावा इन दो लोगों के साथ निजी गुफ्तगू है.
इसे भी पढ़ें- प्यार, बेवफाई और मर्डर: प्रेमी के लिए महिला ने लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत
आगे राजभर ने ये भी कहा कि जो भी हो, आजम खान तो कम से कम “कव्वालों” जैसे बाल बढ़ाने की सलाह अखिलेश जी को नहीं देंगे. वैसे भी आजम खान की सलाह पर महीनों से अखिलेश जी ने अमल करना छोड़ ही दिया है. अखिलेश जी कुछ भी कर लें, चुनाव टोटकों से नहीं जीता जाता. आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी और शिवपाल यादव जी टोटकों से नेता नहीं बने. माटी में पसीना बहाकर नेता बने, लेकिन अखिलेश जी टोटकों से नेता बनने की फिराक में हैं. जय महाराजा सुहेलदेव राजभर, जय ओबीसी समाज, जय भारत.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

