पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित किया गया. इस अवसर पर शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने. उनके अलावा शुभेंदु सरकार में 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू, निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता और राज्य के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे. यह समारोह बंगाल में भाजपा की नई सरकार के गठन का प्रतीक माना जा रहा है.

जानिए शुभेंदु सरकार में हर मंत्री की प्रोफाइल

शुभेंदु अधिकार

शुभेंदु अधिकारी पहले टीएमसी में थे और ममता बनर्जी के काफी करीबी थी. फिर वह बीजेपी में शामिल हुए.उन्होंने दो बार ममता बनर्जी को उनके गढ़ में ही हराया है. उन्होंने सीएम पद की शपथ ली.

दिलीप घोष

इसके बाद दिलीप घोष ने शपथ ली. घोष पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं. उन्होंने खड़गपुर सीट से जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे हैं. शुभेंदु सरकार में दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वे बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और आने वाले समय में उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं.

अग्निमित्रा पॉल

अगले नंबर पर अग्निमित्रा पॉल का शपथ ग्रहण हुआ.अग्निमित्रा पॉल दूसरी बार की बीजेपी विधायक हैं और बंगाल में मजबूत महिला चेहरा के तौर पर जानी जाती हैं. वह पहले फैशन डिजाइनर थीं, फिर वह राजनीति में आईं. पॉल साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं थीं. वह आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं.

अशोक कीर्तिनिया

बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्रिपद की शपथ ली. वह मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय हैं और लगातरा दो बार के विधायक रहे हैं.

खुदीराम टुडू

इस लिस्ट में अगला नाम जुड़ा रानीबांध से विधायक खुदीराम टुडू का. खुदीराम टुडू पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. वह पश्चिम बंगाल में आदिवासी चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं. खुदीराम पेशे से सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. उन्होंने भी भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली है.

निशीथ प्रमाणिक

अगले क्रम में निशीथ प्रमाणिक आए. उन्होंने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. वैसे निशीथ प्रमाणिक कूचबिहार से सांसद रहे हैं. उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री का पद संभाला है. उन्होंने टीएमसी से राजनीति की शुरुआत की. वह साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में माथाथांगा सीट से विधायक का चुनाव लड़ा था और जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.

शुभेंदु के शपथग्रहण के लिए 20 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे

पश्चिम बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के साथ-साथ साधु-सतों का भी भारी जमावड़ा रहा. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से बीजेपी और एनडीए के नेता पहुंचे. बंगाल के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी वहां पहुंचे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m