Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु में आज से ‘विजय सरकार’ का आगाज होने जा रहा है। एक्टर से नेता बने थलपति विजय (Vijay) आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। पहले विजय 3 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण करने वाले थे, लेकिन उनके एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें सुबह 10 बजे शपथ लेने की सलाह दी। विजय के शपथ लेने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में 60 साल बाद गैर द्रविड़ दल की सरकार बन जाएगी।

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। वहीं, प्रोटोकॉल के मुताबिक तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन को भी समारोह के लिए न्योता भेजा गया है। इससे पहले विजय ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।

थलपति विजय शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने घर से नेहरू स्टेडियम के लिए रवाना हो गए हैं। घर से निकलने के दौरान उन्होंने बाहर खड़े फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहीं बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर TVK चीफ विजय की मां शोभा चंद्रशेखर अपने बेटे की कामयाबी पर बेहद खुश नजर आईंष पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। आज मदर्स डे है, मैं बहुत खुश हूं।

नौ मंत्री शपथ लेंगे

विजय के साथ आज टीवीके के नौ मंत्री शपथ लेंगे. विजय की कैबिनेट में जो 9 मंत्री शपथ लेंगे। उनका नाम बुसी आनंद (टी. नगर), आधव अर्जुन (विलिवक्कम), के.जी. अरुणराज (तिरुचेंगोडु), के.ए. सेनगोट्टैयन (गोबिचेट्टीपलायम), पी. वेंकटरमणन (मायलापुर), सी.टी.आर. निर्मलकुमार (तिरुप्पारनकुंड्रम), ए. राजमोहन (एग्मोर), टी.के. प्रभु (कराइकुडी) और एस. कीर्तन (शिवकाशी) है।

विजय को 120 विधायकों का समर्थन

विजय की पार्टी ने 234 में 108 सीटें जीतीं। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन है। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।

  • TVK-108 (प्रभावी संख्या 107 है)
  • कांग्रेस- 05
  • CPI-02
  • CPM-02
  • VCK-02
  • IUML-02

तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। टीवीके को 108 सीटें मिलीं है। इसके अलावा DMK को 59, ADMK को 47 सीटें जीती है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 5 सीट गई।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m