Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पार्टी की तरफ से तोहफा मिला है। पीसीसी ने उनके लिए एक चमचमाती नई फॉर्च्यूनर कार खरीदी है। अब डोटासरा इसी लग्जरी गाड़ी में सफर करेंगे।
सियासी हलकों में इस नई गाड़ी की खूब चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि अब डोटासरा की गाड़ी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सरकारी गाड़ी को सीधी टक्कर देगी।

क्यों बदली गई डोटासरा की कार?
दरअसल, डोटासरा पिछले 5 साल से ज्यादा समय से फोर्ड की एंडेवर कार का इस्तेमाल कर रहे थे। लगातार दौरों और लंबे सफर के कारण यह गाड़ी अब पुरानी हो चुकी थी। उसमें मेंटेनेंस का खर्चा भी बहुत ज्यादा आने लगा था। इसी वजह से संगठन ने गाड़ी बदलने का फैसला लिया।
पार्टी के बड़े नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष का सफर बिना किसी रुकावट के होना चाहिए। पुरानी गाड़ी में समय बर्बाद होने का डर रहता है। इसलिए बिना देर किए नई गाड़ी का इंतजाम कर दिया गया।
चुनावी साल में रफ्तार रखने की तैयारी
राजस्थान में जल्द ही पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान नहीं चाहता कि चुनावी मौसम में डोटासरा की रफ्तार कहीं भी कम हो। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचने और प्रदेश का दौरा करने के लिए एक मजबूत गाड़ी की जरूरत थी। यह नई फॉर्च्यूनर पूरी तरह से ऑटोमेटिक ड्राइविंग मोड वाली है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अध्यक्ष का फील्ड में एक्टिव रहना जरूरी है। नई गाड़ी मिलने के बाद अब डोटासरा के दौरों में और तेजी आने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- MP Board Exam: 10वीं-12वीं के पेपर में बड़ा बदलाव, 2 अंकों के सवालों में अब नहीं मिलेगा विकल्प
- AI से युवती के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर भिड़े परिजनः चप्पलों और बेल्टों से पिटाई का वीडियो सोशल वायरल, थाने पहुंचे पीड़ित
- France Protest: फ्रांस में हिंसा और आगजनी पर सख्त हुए राष्ट्रपति मैक्रों, बोले- उपद्रवियों को चुकानी होगी तबाही की कीमत
- मुझे पसीना निकलवाना आता है : कॉलोनी की समस्या पर XEN से भिड़े विधायक गोकुल सेतिया
- CG Morning News : व्यापारियों ने की नए नोट और सिक्कों की मांग… धमतरी में आज स्थानीय अवकाश… हॉकी लीग के मैचों की छत्तीसगढ़ी में होगी भी कमेंट्री
