अमृतसर। अमृतसर शहर में बेहद भयानक आगजनी की खबर सामने आई है। यह घटना दोपहर पुलिस कमिश्नर आवास के पीछे स्थित एक बड़े होटल की है, जहां जनरेटर रूम में अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में जनरेटर रूम धुएं और लपटों से घिर गया। आग देखते ही देखते विकराल रूप ले ली जिसे बुझाने के लिए फायरब्रिगेट की 10 गाड़ियां मौके पर लगानी पड़ी। आग की खबर लगते ही होटल कर्मचारियों ने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
कई ज्वलनशील सामग्री थी होटल में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग होटल के जनरेटर रूम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में डीजल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसी कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर होटल परिसर को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
10 गाड़ियां लगी आग बुझाने में
आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने एक-दो नहीं बल्कि 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया। दमकल कर्मियों ने लगातार करीब एक घंटे तक पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग तीन बजे आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते कार्रवाई होने से आग होटल के अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंच सकी।
- डेयरी प्लस योजना में घोटाला: गहने गिरवी रखकर किसान ने जमा किए 1.47 लाख, मिली कम दूध देने वाली भैंस, हितग्राहियों को बंधक बनाने पर उठे सवाल!
- NH-44 पर 20 से 25 युवकों ने घेरकर क्यों की फायरिंग? सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ी शिक्षा मामले में शिक्षा सचिव को हाईकोर्ट का नोटिस, डिप्टी CM साव ने पटवारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील, जंगल में डंप 21 लाख निकालते पकड़ी गईं सरेंडर नक्सली, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, छत्तीसगढ़ पुलिस में निकली भर्ती… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ : AI से बनाई लड़कियों की तस्वीरें, शादी का झांसा देकर देशभर में ठगी, संचालक गिरफ्तार
- राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ को वन्यजीव पर्यटन की दोहरी सौगात: ITR में पहली बार शुरू होगी जंगल सफारी, अचानकमार के केंवची गेट से भी खुलेगा नया रास्ता, वन मंत्री करेंगे शुभारंभ

