चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर गोलीकांड से जुड़ा एक वीडियो और रोहित गोदारा गैंग के नाम से कथित तौर पर जिम्मेदारी लेने वाला एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल ऑडियो में खुद को नवीन बॉक्सर बताने वाला एक बदमाश दावा कर रहा है कि दादरी में हुई फायरिंग उसी ने करवाई है। ऑडियो में वह कहता है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों पर हमला अनिल फतेहगढ़ को निशाना बनाकर किया गया था। वह यह भी दावा करता है कि इस घटना में अनिल फतेहगढ़ के दो साथियों की मौत हुई है और इसकी जिम्मेदारी उनका गैंग लेता है।
हालांकि, पुलिस ने वायरल ऑडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में अभी तक रोहित गोदारा गैंग की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। वायरल ऑडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित अन्य सामग्री की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी।
फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है और फायरिंग के कारणों के साथ-साथ वायरल ऑडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।
- अंधविश्वास ने ली जान: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
- ममता पर खून के छींटे! कानपुर में नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत, मां पर ही लगा हत्या का संगीन आरोप
- नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा, 20 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद
- आम के बगीचे से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
- गुजरात में 1 साल में 62 एशियाई शेरों की मौत,विधानसभा में उठे सवाल


