अजय सैनी, भिवानी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव सविता मान ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पहले से ही कमरतोड़ महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय लोगों को फिजूल के इवेंट्स में उलझाकर मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है।
उन्होंने कहा कि सरसों का तेल 210 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। रसोई घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और दैनिक उपयोग में आने वाली सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रधानमंत्री कभी थाली बजाते हैं तो कभी दीपक जलवाते हैं।
विकास कार्यों, अमृत सरोवरों और मतदान केंद्रों पर दीये जलाने का ढोंग करके सरकार केवल इवेंटबाजी कर रही है। बीते 12 सालों में देश और प्रदेश की जनता को केवल भ्रमित किया गया है। न तो प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया गया और न ही शहरों को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाया गया। वादों के विपरीत केवल बेरोजगारी और महंगाई को बढ़ावा दिया गया है, जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।
सविता मान ने कहा कि जनता अब सरकार की इस ध्यान भटकाने वाली राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है और अब केवल आयोजनों से काम नहीं चलेगा, सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना होगा और युवाओं को रोजगार देना होगा।
- साय सरकार के चौथे बजट की तैयारी, 20 नवंबर तक वित्त विभाग ने मांगे बजट के प्रस्ताव
- जन्मदिन सेलिब्रेशन के बीच बिहार के कैमूर में परशुराम सेना ने फूंका PM मोदी का पुतला, जानें वजह?
- हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात: अवैध रिश्तों की सनक ने ली युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित, सीएम साय ने कहा- PM मोदी के नेतृत्व में देश ने लिए ऐतिहासिक निर्णय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण को मिली नई गति
- मेरे कपड़े खींचे, जहर देकर मारने की कोशिश… इंदौर में रेप पीड़िता ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप



