सोहराब आलम, मोतिहारी। श्रीकृष्ण नगर मुहल्ले में एक बीटेक छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। छात्र को पांच जगह चाकू लगा है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान साहिल कुमार (20) पुत्र शशि भूषण सिंह के रूप में हुई है। साहिल का इलाज रहमानिया मेडिकल सेंटर में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

चेहरे, गर्दन और सीने में मारा चाकू

घायल साहिल कुमार ने मुहल्ले के ही सागर कुमार पुत्र संतोष सिंह के बेटे पर पर हमला करने का आरोप लगाया है। साहिल ने बताया कि मुरादाबादा से वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुहल्ले के संतोष सिंह के बेटे सागर कुमार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने साहिल के चेहरे, गर्दन और सीने में पांच बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद साहिल ने परिजनों को इसकी सूचना दि, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल छात्र ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं, दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

वारदात की सूचना मिलने के बा मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी सागर कुमार की बाइक को जब्त कर लिया साथ ही उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। हमले के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें- वैशाली नाव हादसा: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, पीड़ित परिवारों से मुलाकत कर आर्थिक मदद का किया ऐलान