Rashmika Mandanna Reply Trollers: मुंबई। रश्मिका मंदाना ने पति विजय देवरकोंडा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। ‘कॉफी विद करण’ में विजय के बयान के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘रेड फ्लैग’ कहना शुरू कर दिया था। अब रश्मिका ने पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि मुश्किल वक्त में विजय ने हमेशा उनका साथ दिया है।
एक साल इंतजार वाली बात पर दी सफाई
शो में विजय ने बताया था कि रश्मिका को उन्हें रिश्ते के लिए कई बार कहना पड़ा और उन्होंने करीब एक साल बाद हामी भरी। इस पर रश्मिका ने कहा कि बात सिर्फ इंतजार या बार-बार कहने की नहीं थी। दोनों एक-दूसरे को समझने और जिंदगी साथ बिताने को लेकर आश्वस्त होना चाहते थे।
‘मैं अपने पति के लिए ओब्सेस्ड हूं’
रश्मिका ने कहा कि वह अपने पति से बेहद प्यार करती हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है। उनके लिए शादी सिर्फ प्रपोजल या अंगूठी नहीं, बल्कि साथ मिलकर जिंदगी बिताने का फैसला है। उन्होंने कहा कि दोनों ने एक-दूसरे को चुना है और आगे भी चुनते रहेंगे।
मुश्किल वक्त में विजय ने दिया साथ
रश्मिका ने बताया कि जब उन्हें दर्द, बेचैनी या भावनात्मक सहारे की जरूरत थी, तब विजय उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि शादी के बाद वह अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा खुश हैं। रश्मिका ने ट्रोलर्स से अपील की कि वे सोशल मीडिया की बातों के आधार पर उनके रिश्ते को गलत न ठहराएं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

