बलवंत भट्ट, मंदसौर। चॉकलेट को लेकर मिली डांट से उपजी नाराजगी ने एक चार साल के मासूम की जान ले ली। मंदसौर जिले के शामगढ़ की पंजाबी कॉलोनी में कृष्णपाल उर्फ बाबू की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, करीब 12 दिन पहले चॉकलेट की बात को लेकर बाबू की मां ने पड़ोस में रहने वाली करीब 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को डांट दिया था।

READ MORE: नशेड़ियों पर मंडराया मौत का खतरा! यहां सिरिंज से नशा करने वाले 11 युवक HIV संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

इसी बात से नाबालिग कथित तौर पर नाराज थी और उसने बदला लेने की ठान ली। 24 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे चॉकलेट देने के बहाने मासूम बाबू को अपने घर बुलाया। इसके बाद नाबालिग ने मासूम को पानी की होद में धक्का दे दिया और उसके ऊपर पत्थर रख दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर मासूम के परिजन उसे तलाशते रहे। जब बाबू का कहीं पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू की गई। 

इस दौरान सामने आया कि उसे आखिरी बार उसी नाबालिग के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर जांच करते हुए आसपास के घरों की तलाशी ली जहां पानी की होद से मासूम का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में नाबालिग ने वारदात करना स्वीकार किया। मामले में कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह, विदिशा भेज दिया गया। 

READ MORE: कूनो में चीते की हत्या का मामला: केंद्र सरकार ने भेजी हाई-लेवल सेंट्रल टीम; NTCA और WCCB के अफसर करेंगे मामले की जांच

कृष्णपाल तीन बहनों का इकलौता भाई था। जिस घर में उसकी किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा है। चॉकलेट को लेकर हुई एक डांट से शुरू हुई नाराजगी का अंजाम इतना भयावह होगा इसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। एक परिवार ने अपना लाडला बेटा खो दिया, वहीं इस घटना ने पूरे शामगढ़ को झकझोर कर रख दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m