पानीपत। हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 1 नवंबर को होने वाला पानीपत दौरा स्थगित कर दिया गया है। 1 नवंबर को पानीपत के थिराना स्थित ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित था, जिसे फिलहाल टाल दिया गया है।

ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में होना था शामिल

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति को पानीपत में ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होना था। इस अवसर पर उन्हें राष्ट्रीय परियोजना ‘विकसित भारत का संकल्प – ग्राम उत्थान से राष्ट्र उत्थान’ का शुभारंभ भी करना था। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही थीं।

राष्ट्रपति भवन से जारी हुआ आधिकारिक पत्र

राष्ट्रपति का दौरा स्थगित होने की जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से 29 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक पत्र के जरिए दी गई। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा ने पत्र के माध्यम से कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना दी है। हालांकि, पत्र में कार्यक्रम की नई तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m