India Bloc Mock Parliament: मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के खिलाफ इंडिया गठबंधन आज ‘जन महाभियोग’ ( Jan Mahabhiyog) पेश करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग ‘प्रस्ताव’ पेश करेंगे। जबकि लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। वहीं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समापन भाषण देंगे। यह एक सांकेतिक मॉक संसद कार्यवाही होगी, जिसमें संसद भवन की तर्ज पर ही सबकुछ होगा।
यह कार्यक्रम 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली से पहले किया जा रहा है। विपक्ष SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में CEC के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
पहले खरगे अपने आवास ’10 राजा जी मार्ग’ पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘महाभियोग प्रस्ताव’ पेश करेंगे। इसके बाद गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के प्रतिनिधि प्रस्ताव पर अपनी बात रखेंगे। प्रस्ताव पारित किए जाने से पहले राहुल गांधी समापन भाषण देंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि कई स्थानों पर आयोजन की अनुमति नहीं मिलने के कारण यह कार्यक्रम शुक्रवार अपराह्न साढ़े तीन बजे खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि एसआईआर विवाद के बीच इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। विपक्ष पिछले एक महीने से सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। अब विपक्ष सीईसी के खिलाफ संसद में महाभियोग लाने के लिए सोच रही है। उससे पहले जनता के बीच ‘जन महाभियोग’ कर रही है।
CTI ने रैली स्थगित करने सोनिया गांधी को लेटर लिखा
इधर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की मेगा रैली स्थगित करने की अपील की है। CTI ने इससे पहले तीन बार राहुल गांधी को लेटर लिखा था। CTI के मुताबिक, रैली से 20 बाजारों में 10,000-12,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है। साथ ही, भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताते हुए संगठन ने रैली को दिवाली के बाद कराने या बुराड़ी ग्राउंड में स्थानांतरित करने की मांग की है।
विपक्ष की रैली से पहले रामलीला मैदान में भरा पानी
कांग्रेस 1 नवंबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करने वाली है, लेकिन इससे ठीक पहले बारिश की वजह से पानी भर गया है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

