रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी ने आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। पीएम मोदी और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर हमला बोलने के लिए उन्होंने मर्यादा की सीमाएं लांघ दी है। इसे लेकर उनकी काफी आलोचना होने के बाद अमित जोगी ने पोस्ट काे डिलीट कर माफी मांगी है।

दरअसल अमित जोगी ने कथित वोट चोरी को लेकर पीएम मोदी और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पीएम और चुनाव आयुक्त का मुखौटा पहने दो लोग दिख रहे थे। इसके बाद उनकी सांकेतिक शादी करवाई। बाद में हनीमून के नाम पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। अमित जोगी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर घोर आलोचना होने लगी। साथ ही उनकी मानसिकता को लेकर सवाल उठने लगे। विवाद बढ़ता देख अमित जोगी ने अपना पोस्ट सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है वहीं माफी भी मांगी है।

अमित जोगी ने पोस्ट हटाकर मांगी माफी

अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि एक रेखा जिसे मैं पार नहीं करना चाहता – पोस्ट हटा दी गई। Honeymoon पोस्ट के संदर्भ में आज सुबह मुझे एहसास हुआ कि जो संदेश मैं देना चाहता था, वह मेरे विश्वास के अनुसार आज भी वैध है, लेकिन उसे जिस तरीके से दिया गया वह आदर्श नहीं था। अपना मजाक उड़ाकर अपनी बात कहना एक बात है, जैसे कउआ गाने में, लेकिन दूसरी बात तब होती है जब सेटिंग ही – एक हनीमून – अनिवार्य रूप से एक निजी स्पेस में चली जाती है। वह एक ऐसी रेखा है, जिसे मैं पार नहीं करना चाहता इसलिए पोस्ट हटा दी गई है। जिनकी भावनाएं आहत हुईं, उनसे मेरी हार्दिक क्षमा-याचना। मैं व्यवस्था के प्रति अपना विरोध जारी रखूंगा और कोशिश करूँगा कि इसे अधिक सभ्य तरीके से करूं। हालाँकि ‘सभ्य’ क्या है, इसकी रेखा ही हर दिन धुंधली होती जा रही है और फिर से खींची जा रही है। समझने के लिए धन्यवाद। क्षमा करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

माफीनामा काफी नहीं है ना माफी योग्य है : गौरीशंकर श्रीवास

वहीं इस मामले को लेकर भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि मानसिक विक्षिप्त “अमित जोगी” को बिना किसी देरी के मनोपचार केंद्र में भर्ती किया जाए। सूखा नशा का असर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब इससे ज्यादा नहीं झेल सकते हम लोग। उन्होंने कहा है कि नशा फटने के बाद नशेड़ी को अहसास हो रहा है कि उससे गलती हो गई है, लेकिन ये माफीनामा काफी नहीं है ना माफी योग्य है।