शादी समारोह के दौरान महिला सरपंच के पति की मौत की कहानी जल्दी ही पुलिस सुलझा लेगी। इस केस में अपडेट सामने आया है। इसमें जांच के लिए टीम गठित की गई है जो मामले की तहकीकात करेगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले सरपंच की पत्नी ने कहा था कि उसके पति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन बाद में वायरल हुए वीडियो में पता चला कि सरपंच के पति की मौत गोली लगने से हुई है। इस मामले में 22 फरवरी को आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। अब पूरी घटना की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जिसमें एसएचओ गोराया और चौकी प्रभारी शामिल होंगे।
पुलिस ने बताया कि श्मशानघाट से मृतक की अस्थियां साक्ष्य के तौर पर जब्त कर ली गई हैं तथा घटना के समय पहने गए कपड़े भी एकत्र किए जा रहे हैं।

एसएसपी हरकमल खख ने बताया कि मृतक देसराज की पत्नी महिला सरपंच के पिछले बयान और मौजूदा बयान में काफी अंतर है, लेकिन पुलिस जल्द ही मामले को सुलझा लेगी। फिलहाल पुलिस ने हरमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
