प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने विदेश भेजने का सपना दिखाकर एक युवती के 22.50 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने न केवल पैसे ऐंठे, बल्कि युवती के करियर के साथ भी खिलवाड़ किया।
नौकरी का झांसा और शादी का खेल
कृष्णपुरा की रहने वाली युवती साल 2024 में राकेश नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई। राकेश ने युवती को ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहां अच्छी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले में उसने 10 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज ले लिए। जब युवती वीजा लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, तो हकीकत सामने आई। वहां पता चला कि उसे नौकरी के लिए नहीं, बल्कि एक अनजान व्यक्ति के साथ शादी करवाकर विदेश भेजने की साजिश रची गई थी। एयरपोर्ट पर इस फर्जीवाड़े का पता चलने के बाद उसे वापस लौटना पड़ा।

कनाडा भेजने का बहाना और फिर ठगी
पहली बार धोखा खाने के बाद भी युवती ने आरोपी पर भरोसा किया। राकेश ने इस बार उसे कनाडा भेजने का झांसा दिया। कनाडा के नाम पर आरोपी ने उससे अलग-अलग किश्तों में और रुपये मांगे। बायोमेट्रिक के नाम पर भी पैसे लिए गए। फरवरी 2025 में युवती को कनाडा का वीजा मिलने की जानकारी दी गई, लेकिन मई में जब वह एंबेसी पहुंची तो पता चला कि वीजा पहले ही रिजेक्ट हो चुका है।
चेक बाउंस होने के बाद खुली पोल
पैसे डूबते देख युवती ने जब अपनी रकम वापस मांगी, तो राकेश ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। उसने लिखित में समझौता किया और एक चेक भी दिया, लेकिन बैंक में वह चेक बाउंस हो गया। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, ताकि ठगी गई राशि बरामद की जा सके।
पहले से है अपराधी रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राकेश आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी तहसील कैंप थाना में इसी तरह का धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। वह फिलहाल उसी केस में जमानत पर बाहर था और फिर से इसी तरह के अपराध को अंजाम दे रहा था। अब पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि इस जालसाज ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

