अमित पाण्डेय, सीधी। सीधी के संजय टाइगर रिजर्व के व्योहारी रेंज के बोदारी गांव में एक कुएं में बाघ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सबसे पहले कुएं में बाघ के शव को देखा और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बाघ के शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, बाघ की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, ताकि बाघ की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।
अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाघ की मौत कुएं में गिरने के कारण हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है। जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

