शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों सियासी हलचल तेज है। पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की कमान आखिर किसके हाथों में जाएगी। इसी बीच सूरजपुर से सामने आई एक तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

दरअसल, सूरजपुर से आई तस्वीर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गाड़ी की स्टेयरिंग टीएस सिंहदेव के हाथों में नजर आ रही है। इस तस्वीर को लेकर राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं और कांग्रेस के भीतर चल रही संभावित नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। तस्वीर उस दांवे या मांग की ओर भी इशारा कर रही है, जिसमें टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर करते हैं। सभी इसी गुणा भाग में हैं कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमान आखिर कौन संभालेगा।

दीपक बैज क्या अध्यक्ष बने रहेंगे या फिर बदल दिए जाएंगे या नए चेहरे के तौर पर बाबा की इच्छा AICC पूरी करेगी या फिर इन समीकरणों के बीच बघेल या महंत के पसंद को महत्व दिया जाएगा। क्या होगा, क्या नहीं ये तो समय के हाथो में है, लेकिन फिलहाल जो तस्वीर इशारा कर रही है, उससे तो यही दिख रहा है कि बघेल की गाड़ी की स्टेयरिंग बाबा के हाथो में है।

narayana

क्या इस तस्वीर से ये अनुमान लगाना सही होगा कि भविष्य में बघेल बाबा की बगल वाली ही सीट पर आगे बैठना चाहेंगे और इसी तरह पीसीसी चीफ की कमान बाबा के हाथो में सौंप दी जाएगी और बाकी नेता बाबा के साथ ही राज्य की राजनीति में साथ चलेंगे। हालांकि इस तस्वीर से कांग्रेस पार्टी के भीतर ही कई तरह की चर्चाएं हैं और पार्टी की रीति और नीति को समझने वाले लोग और राजनीतिक विशेषज्ञ ये मानते हैं कि स्टीयरिंग चाहे किसी की भी हाथों में हो, लेकिन गाड़ी की दिशा और दशा को कोई और तय करेगा।

वैसे इस तस्वीर से और सूरजपुर में चल रहे प्रदर्शन से कांग्रेस नेताओं ने अपने विरोधाभास अपने बयानों के बीच हम सब साथ साथ हैं का संदेश भी दिया है। भले ही अंदर कुछ और हो, लेकिन बाहर एकजुटता दिख रही है। फिलहाल इस खूबसूरत वीडियो का आप आनंद लीजिए और छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जो राजनीतिक खिचड़ी पक रही उसका स्वाद लीजिए और अनुमान लगाते रहिए की पीसीसी की स्टीयरिंग आखिर कौन संभालेगा।

कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमन की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी : बघेल

शिवनंदनपुर सूरजपुर धरना स्थल पहुंचे भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा कान खोलकर सुन लें, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमन की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। ईंट से ईंट बजा देंगे, याद रखना.. हम कांग्रेसी हैं।

देखें वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H