कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

संत शिरोमणि रविदास जयंती

संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर दोपहर 12.05 बजे ज्ञान भवन, पटना में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के सभी जिलों के लिए कलश रवाना करेंगे। इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष संजय सरावगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का एक माध्यम है।

कृषि उद्योगों का उद्घाटन

बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा आज सुबह 11.00 बजे बियाडा इंडस्ट्रियल क्षेत्र, पटना बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा आज पटना के बियाडा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कृषि कार्यों से जुड़ी नई इंडस्ट्रीज का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना है, जिससे किसानों और उद्यमियों को सीधा लाभ मिल सके।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 12.00 बजे नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहेंगे और राज्यभर से आने वाले आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। यह पहल सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से आज 12.00 बजे संवाद भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस प्रेस वार्ता में विभाग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के विकास, शिक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की जाएगी। साथ ही, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी पहलों की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1:00 बजे एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालातों, मुद्दों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपना आधिकारिक पक्ष रखेंगे। साथ ही, पार्टी की आगामी रणनीतियों और कार्यक्रमों के संबंध में भी जानकारियां मीडिया के साथ साझा की जाएंगी।