Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 04 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…..
राजद की हार पर भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान
बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, हमें हार की समीक्षा करनी होगी। निश्चत तौर पर हम लोग समीक्षा करने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले कुछ लोगों को हटाना होगा। उन्हें पार्टी से बाहर करना होगा। क्योंकि जनता उनको लेकर के गालियां देती हैं, जनता उनको लेकर के असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, पार्टी को समझने की जरूरत है और जो अच्छे लोग हैं, उनको पार्टी के मुख्य धारा में लाने की जरूरत है। उनको नेता के आसपास रखने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर……………
कन्हैया कुमार ने अमित शाह पर साधा निशाना
राजधानी पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज मंगलवार को कांग्रेस नेता और NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव परिणाम को लेकर कहा कि, अमित शाह के इशारे पर नितिन नबीन का कद कम करने के लिए जानबूझकर कमजोर प्रत्याशी देकर हराया गया। पढ़ें पूरी खबर………..
तेजस्वी का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार के हत्या मामले को लेकर सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि, डेहरी में हुए कार्यपालक अधिकारी विमल कुमार की हत्या को लेकर पुलिस जो कुछ कह रही है। वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि, सीधे-सीधे इस मामले में लोजपा के डेहरी विधायक सोनू सिंह पर आरोप है। पुलिस उस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार पर विधायक सोनू सिंह को बचाने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…………..
पटना में छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल
राजधानी पटना की सड़कों पर आज मंगलवार (4 अगस्त) को एक बार फिर से छात्रों का आक्रोश देखने को मिला, जहां सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए गोलीकांड को लेकर आईसा, एआईएसएफ और एनएसयूआई सहित वामदल से जुड़े कई अन्य छात्र संगठन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरे। छात्र संगठनों का मार्च सीएम आवास की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें इनकम टैक्स चौराहे के पास रोक दिया। इसके बाद भी जब छात्रों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनने का प्रयोग किया और छात्रों की भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान कई छात्रों को डिटेन भी किया गया। पढ़ें पूरी खबर………….
भागलपुर में मां-बेटा समेत 3 लोग गिरफ्तार
भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो टोला में पानी टंकी के पास पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस अवैध धंधे में शामिल मां-बेटे समेत तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है, जिनकी पहचान सागर कुमार, उसकी मां शीला देवी और शकुंतला देवी के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…………..
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा में घमासान
बांकीपुर उपचुनाव में मिली करारी हार को भाजपा पचा नहीं पा रही है। उपचुनाव परिणाम को लेकर पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। भाजपा नेता मुकेश निषाद ने पार्टी के स्टार प्रचारक और केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें चुनावी हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेने की सलाह दी है। मुकेश निषाद ने कहा कि पार्टी ने जिन नेताओं को स्टार प्रचारक बनाकर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी, उनसे अब जवाब मांगा जाना चाहिए। उनका आरोप है कि निषाद (मलाह) समाज का बड़ा वोट बैंक इस चुनाव में प्रशांत किशोर के पक्ष में चला गया, जिससे बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर……….
10 रुपए के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत मठ गौतम चौरिया टोला गांव में महज 10 रुपये के मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला पान कुमारी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के भारी विरोध और पुलिस के आश्वासन पर करीब 12 घंटे बाद आज मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतका का अंतिम संस्कार कराया गया।थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की दबिश के डर से सभी नामजद आरोपित अपने-अपने घरों से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…………
डेहरी ईओ हत्याकांड: आरोपी ड्राइवर की पत्नी का बड़ा बयान
औरंगाबाद में बीते शनिवार को हुए डेहरी-डालमिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल आरोपी ड्राइवर मिथिलेश कुमार की पत्नी आरती कुमारी का कहना है कि इस घटना के बाद जब उनकी बात उनके पति से हुई, तो उनके पति ने बताया कि पुलिस के दबाव में आकर उन्होंने अपना बयान बदला है। आरती ने बताया कि, उनके पति ने जो पहले बयान दिया था, वही सत्य था। लेकिन बाद में जिस तरह से पुलिस के पुलिस के वरीय अधिकारियों ने उन पर दबाव बनाया। उनके साथ मारपीट की, उनके साथ टॉर्चर किया गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस ने जो कहानी बताई, उनके पति वह पूरी बात स्वीकार कर ली। पढ़े पूरी खबर……………….


