Bihar Top News Today : बिहार (BIHAR) में आज 13 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
पप्पू यादव ने देखी तेजस्वी की औकात!
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार में आई भयंकर बाढ़ के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का दौरा किया और वहां की बदहाली देखकर तेजस्वी यादव पर सीधा और बेहद तीखा हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि, अरे वो विपक्ष के नेता बहुत घमंड है आपको…आप लालू यादव के बेटे हैं। अगर हिम्मत और औकात है, तो अभी जाकर राघोपुर को संभालो…सोनपुर को संभालो, जहां से पिता पहली बार चुनाव में खड़े हुए थे। जाओ गंगा जल है.. बिमारी नहीं धरेगी। पढ़ें पूरी खबर………..
जदयू मतलब नीतीश कुमार- उमेश सिंह कुशवाहा
जदयू सांसद और पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने हालही में यह इच्छा जाहिर की थी की अब समय आ गया है। पार्टी का नाम जनता दल यूनाइटेड में यूनाइटेड हटाकर जनता दल नीतीश कर दिया जाए। संजय झा के इस बयान पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “जेडीयू मतलब नीतीश कुमार”। नीतीश कुमार के अथक परिश्रम, संघर्ष और खून-पसीने से हमारी पार्टी सींची गई है। इसमें कोई किंतु-परंतु का सवाल नहीं उठता है। पढ़ें पूरी खबर……………
जदयू को चला रहे अमित शाह- प्रशांत किशोर
JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के बयान पर की जदयू का जनता दल यूनाइटेड की जगह जनता दल नीतीश कर दिया जाए। इसपर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जदयू का नाम जनता दल यूनाइटेड रहे, जनता दल नीतीश रहे, यहां फिर से वापस समता पार्टी हो जाए। महत्वपूर्ण बात यह है कि आज की जनता दल को नीतीश कुमार नहीं चलाते हैं, इसको अमित शाह चला रहे हैं और यह बात बिहार के लोगों को, जनता दल के समर्थकों को, उनके कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि जनता दल का नाम कुछ भी हो, उसको चलाने वाले अमित शाह हैं। पढ़ें पूरी खबर……………
मिट्टी के टीले में धंसने से 2 बच्चों की मौत
बिहार के अररिया जिले में आज रविवार को अचानक एक मिट्टी का टीला धंसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा पश्चिम में पूर्वी कोसी नहर के पास की है, जहां हादसे के दौरान वहां खेल रहे चार बच्चे मिट्टी के टिले के नीचे दब गए। इस हादसे में दो बच्चों की जान चली गई। वहीं, अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। वहीं, नाराज ग्रामीणों ने एनएच-27 को जाम कर दिया। पढ़ें पूरी खबर……………
बिहार के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार- तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज रविवार (13, सितंबर) को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने बिहार में बाढ़ की स्थिति पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, बाढ़ से 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। उन्होंने पीएम मोदी को चिट्टी लिखा और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। सीएम सम्राट चौधरी को कई बार पत्र लिखा। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बिहार में डबल इंजन है, लेकिन डबल इंजन में आग लग गया है। बिहार के साथ अभी सौतेला व्यवहार हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…………
गयाजी में 3 दिन से 4 छात्राएं लापता
गयाजी के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरदास नवादा पंचायत से 11वीं और 10वीं की चार छात्राओं के अचानक तीन दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में गहरी चिंता का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि बच्चियों को एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने छात्रवृत्ति का बोनाफाइड फॉर्म भरने के बहाने स्कूल बुलाया था, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। लापता छात्राओं के परिजनों का दावा है कि उन्हें स्कूल में छात्रवृत्ति के दस्तावेज पूरे करने के लिए कहा गया था। पढ़ें पूरी खबर……………
हाजीपुर में भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग
वैशाली के हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर मोहल्ले में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता और हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि के आवास को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो संदिग्ध अपराधी राजीव ब्रह्मर्षि के घर के बाहर पहुंचे। बिना किसी डर के दोनों ने घर को लक्ष्य बनाकर कई राउंड गोलियां बरसाईं। अचानक हुई इस गोलीबारी से आसपास अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आसानी से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर ………….



