Bihar Top News Today : बिहार (BIHAR) में आज 14 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
जल्द बाढ़ से मुक्त होगा बिहार!
बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर अब केंद्र सरकार ने भी गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। बाढ़ की स्थिति का स्थायी समाधान तलाशने और इस साल हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र की एक विशेष टीम बिहार पहुंचेगी। इस टीम का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह-सह-कवि सम्मेलन के दौरान खुद इस बात की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर………….
जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां आज सोमवार की सुबह सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के समीप शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों के दम घुटने के बाद टंकी में ही बेहोश होकर गिरने की बात सामने आई है। उन्हें बचाने के प्रयास में एक अन्य मजदूर भी गैस की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर………..
UCC को लेकर बिहार NDA में दो फाड़
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कल मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, 2029 तक एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी। अमित शाह के इस बयान के बाद से बिहार में भी यूसीसी को लेकर राजनीति तेज होती दिख रही है। एक तरफ एनडीए की सहयोगी पार्टी जदयू का कहना है कि बिहार में किसी भी कीमत पर समान नागरिक संहिता (UCC) नहीं लागू होगा। वहीं, दूसरी तरफ हम पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन गृहमंत्री के इस बयान का पूर्ण समर्थन करते हुए यूसीसी को लागू करने के पक्ष में हैं। पढ़ें पूरी खबर………….
पटना समेत बिहार में गणेश उत्सव की धूम
देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी बड़े ही धूम-धाम के साथ गणेश उत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है। पटना में दरोगा प्रसाद राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में गणेश जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही लालबाग के राजा का दरबार सज गया है। इस बार गणेश जी की प्रतिमा में हीरे जड़ित मुकुट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गणपति बप्पा को करीब 55 लाख रुपये के हीरा-पन्ना जड़ित मुकुट से सजाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…………..
बिहार में नहीं लागू होगा यूसीसी- जदयू
बिहार में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने स्पष्ट किया है कि बिहार में समान नागरिक संहिता लागू नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने संसद में कानून का समर्थन जरूर किया था, लेकिन तभी यह साफ कर दिया था कि इसे अपने राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। जदयू अपने इस रुख पर अब भी कायम है। पढ़ें पूरी खबर…………..
मिड-डे मील में मिली छिपकली, प्रधानाध्यापक निलंबित
सहरसा जिले में मिड-डे मील की गुणवत्ता और सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कहरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बसदेवा में मध्यान भोजन के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। इस दूषित भोजन का सेवन करने से 25 स्कूली छात्र बीमार हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम उठाए हैं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर………………
30 हजार भूमिहीनों को जमीन देगी सरकार
बिहार में एक बार फिर से गरीबों और भूमिहीनों के उत्थान के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने घोषणा की है कि राज्य के 30 हजार और भूमिहीन परिवारों को जमीन और मकान का अधिकार दिया जाएगा। यह विशेष पहल राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के खास अवसर पर पूरी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर……………..



