Bihar Top News Today : बिहार (BIHAR) में आज 17 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में जले ‘आशीर्वाद के दीये

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मनाया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक स्थलों से लेकर सड़क और मंदिरों तक में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस दौरान पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। वहीं, बच्चों और गरीबों में मिठाइयां भी बांटी गई। पढ़ें पूरी खबर………….

तेजस्वी ने भाजपा और पीएम मोदी पर कसा तंज

पीएम मोदी के जन्मदिन और BJP के ‘सेवा संकल्प’ और ‘आशीर्वाद का दीया’ आयोजन पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि, आपने देखा होगा कि 45 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में मर रहे हैं, झेल रहे हैं, उनको खाने-पीने का ठिकाना नहीं है। लेकिन सरकार के पास उनकी व्यवस्था के लिए कुछ नहीं है। लेकिन पीएम मोदी के जन्मदिन पर जो बिहार सरकार का खजाना जो खाली हो चुका है, उसमें से भी आप समझे कि बिहार के खजाने से 100 करोड़ रुपए केवल दिया जलाने में व्यर्थ किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर………….

कैमूर में परशुराम सेना ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

बिहार समेत आज पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है, तो वहीं कैमूर जिले के मोहनियां में परशुराम सेना की ओर से पीएम मोदी का पुतला दहन कर विरोध किया गया। खास बात यह रही की इसमें भाजपा के पूर्व नेता भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब बिहार बाढ़ से प्रभावित है, उस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन पूरे देश से मनवा रहे है, जिसमें सरकारी तंत्र भी शामिल है। इसका वे विरोध कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…………….

झांसा देकर नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म

किशनगंज में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे और उसके परिवार को लगातार ब्लैकमेल भी किया। इस गंभीर मामले में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग युवती की पहचान कुछ समय पहले किशनगंज के एक युवक से मोबाइल और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। पढ़ें पूरी खबर……………..

कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस

गयाजी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी और उसके विभिन्न संगठनों ने मिलकर ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ का आयोजन किया। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों और वादों की पोल खोलना था। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और इंटक के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बेहद अनोखे और प्रतीकात्मक तरीके अपनाए, जिसमें सड़क किनारे पकौड़ी बेचना, चाय बनाना और लोगों को पिलाना तथा जूता पॉलिश करना शामिल रहा। पढ़ें पूरी खबर……………

आर्मी जवान की मौत पर बवाल

कैमूर जिले के रामगढ़ में घायल आर्मी जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जवान का शव घर पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। परिजन और ग्रामीण रामगढ़ दुर्गा चौक व थाना परिसर का घेराव करते हुए करीब 4 घंटे से धरना प्रदर्शन चालू कर दिया। बता दें कि बीते 9 सितंबर को आर्मी जवान को पैसे देने के लिए बुलाने के बाद गांव के ही दबंगों ने उनपर पेट्रोल छिड़कर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की थी। ताकी उन्हें बकाया के 16 लाख रुपए देने न पड़े। पढ़ें पूरी खबर…………..

पटना में छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी इलाके में गुरुवार की सुबह मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक बीए की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज राजवाड़ा की रहने वाली संध्या कुमारी के रूप में हुई है। वह वर्ष 2023 से शिवपुरी स्थित शेष कुमार के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी और अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर…………….

प्रेम-प्रसंग में PG छात्र की हत्या

नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के बीच नहर से 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव बहता हुआ मिला है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
​मृतक की पहचान गोवाल बिगहा निवासी शिवम रेक्स के रूप में हुई है। खास बात यह है कि शिवम के माता-पिता दोनों हिलसा कोर्ट में अधिवक्ता हैं। परिजनों के अनुसार, शिवम के सिर पर गंभीर चोट और शरीर पर कई जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने की आशंका मजबूत होती है। पढ़ें पूरी खबर………….