Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 6 नवंबर 2026 को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……………..
लालू यादव को सीवान कोर्ट से मिली जमानत
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 15 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बड़ी राहत मिली है। दरअसल आज शुक्रवार (6 नवंबर) को वह सीवान कोर्ट में पेश हुए, जहां अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। उनकी पेशी अरबिंद सिंह की अदालत में हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में लालू यादव को देखने और उनसे मिलने के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही।यह मामला साल 2011 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। उस वक्त लालू यादव दरौंदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। आरोप है कि चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी उन्होंने सभा में भाषण दिया था। पढ़ें पूरी खबर………………..
आगामी त्योहारों को लेकर सीएम सम्राट की हाईलेवल बैठक
आगामी त्योहारों दीवाली और छठ पूजा को लेकर राज्य में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें राज्य की कानून व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने त्योहारों के अवसर पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, पूजा पंडालों और घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने का आदेश दिया गया है ताकि आम जनता बिना किसी भय के त्योहार मना सके। पढ़ें पूरी खबर………………
मनेर एनकाउंटर के बाद अस्पताल में भारी बवाल
बिहार की राजधानी पटना के मनेर में आज शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मुठभेड़ में मारे गए तीन अपराधियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और शव देखने की मांग को लेकर पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति पर मृतकों के परिजनों की नजर पड़ते ही माहौल और बिगड़ गया। परिजनों ने उस व्यक्ति पर पुलिस को मुखबिरी कर एनकाउंटर करवाने का आरोप लगाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर………………
BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मेंस परीक्षा में कुल 3,392 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में 1,298 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के साथ ही अब सफल उम्मीदवारों की नजर चयन प्रक्रिया के अगले चरण पर होगी। आयोग ने परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है और उनके बेहतर भविष्य की कामना की है। BPSC की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी कुछ घंटों बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर………………………
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवती का क्षत-विक्षत शव
सहरसा में रेलवे ट्रैक के पास एक 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। सहरसा-सुपौल रेलखंड के कचहरी ढाला के समीप शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर……………………..
नीतीश ने सड़क निर्माण का किया निरीक्षण
बिहार के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर अपनी सक्रियता और विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बख्तियारपुर से लेकर जगदम्बा स्थान और सलेहपुर से होते हुए झालर (राजगीर) तक चल रहे बहुप्रतीक्षित फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर चल रहे कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पढ़ें पूरी खबर…………..
समस्तीपुर में पुजारी की गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर के पास गुरुवार की शाम अपराधियों ने एक ठाकुरबाड़ी के पुजारी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में भारी सनसनी फैल गई है और लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मृतक की पहचान चक हबीब बाघी पंचायत के रामटोला गांव निवासी कमल सिंह के पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है। घटना की शाम सोनू अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसके बाद वह तुरंत रामटोला गांव पहुंचा, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने बेरहमी से उसके सिर, कमर और पैर में कुल तीन गोलियां दागीं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर………..

