Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 07 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज शुक्रवार (7 अगस्त) को बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राजद का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। बिहार डीजीपी से मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई AK-47 से फायरिंग, पटना में बंटी यादव हत्याकांड, भरत तिवारी एनकाउंटर और प्रदेश में बढ़ते अपराध समेत कई मुद्दे उठाए और अविलम्ब इन मामलों में कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन पत्र भी सौंपा। पढ़ें पूरी खबर…………..

समरसता संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर उनके सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में हुआ। इस अवसर का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण वाराणसी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली गोवर्धनपुर से लाई गई पावन मिट्टी से भरे पवित्र कलश रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा संगठन के सभी 52 जिलाध्यक्षों को यह पवित्र कलश सौंपते हुए समरसता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर…………….

रोहिणी आचार्य ने दी तेजस्वी को यह सलाह

बांकीपुर उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद ने अपने सभी संगठन इकाईयों को भंग कर दिया है। राजद के इस फैसले पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। रोहिणी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ये निर्णय काफी पहले लिया जाना चाहिए था। साथ ही उन्होंने यह उम्मीद जताई है कि नई इकाईयों के पुनर्गठन में कट्टर लालूवादियों, सालों से पार्टी के साथ पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खड़े कार्यकर्ताओं-संगठन की समझ रखने वालों और जमीन से जुड़े जुझारू लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर……………

पोखर में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बिहार के मोतिहारी से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। इनमें एक महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूरा मामला गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बभनौली पंचायत का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान बभनौली पंचायत के वार्ड नंबर 6 के निवासी धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है। वहीं, उनके चार बच्चों की मौत हो हुई है, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर……………….

पटना में युवक की मौत पर बवाल

पटना के पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद उपद्रवियों का ऐसा तांडव देखने को मिला, जिसने कुछ देर के लिए पूरे इलाके को रणक्षेत्र में बदल दिया। एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मनीष नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों और राहगीरों का आक्रोश फूट पड़ा। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि उग्र भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। पढ़ें पूरी खबर………..

पूर्व DPO अजीत अमर के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सारण के पूर्व DPO के छपरा गंडक कालोनी स्थित सरकारी आवास के साथ ही, सहरसा और सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र स्थित रैनी गांव में तत्कालीन सारण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( (DPO) अजीत अमर के पैतृक आवास पर छापेमारी की है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा। बता दें कि यह कार्रवाई केवल सीवान तक सीमित नहीं है, बल्कि सहरसा, सारण (छपरा) समेत कुल पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…………..