Bilaspur News Update : बिलासपुर. बिलासपुर के सिम्स अस्पाताल में गार्ड के साथ जमकर मारपीट का मामल सामने आया है. हिंदूवादी नेता रामसिंह ठाकुर और साथियों पर मारपीट का आरोप है. घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सामने आए फुटेज में गाली- गलौच करते नजर आ रहा है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, राम सिंह अपने साथियों के साथ किसी मरीज के परिजन से आया था. इस दौरान NICU में जाने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि गार्ड के अंदर जाने से मना करने पर रामसिंह विवाद करने लगा. फिर गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके गले की चेन और लॉकेट भी टूट गया. वीडियो में राम सिंह कहते दिखाई रहा है कि तुम्हारे दो बाप के साथ आऊंगा, फिर डीन को बुलाऊंगा, स्वास्थ्य मंत्री को भी बुलाऊंगा. सबका हिसाब-किताब कर देंगे. नौकर हो तो नौकरी करो.
Bilaspur News Update : हत्या के प्रयास मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर.बिल्हा थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव में हत्या के प्रयास मामले में 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने पुरानी रंजिश में युवक के पिता राजेश बरगाह पर डंडे और लकड़ी के बत्ते से जानलेवा हमला किया था. घटना में राजेश के सिर पर गंभीर चोट आई थी.
दरअसल, मोहतरा गांव में 19 अप्रैल की रात घटना घटी. पुरानी रंजिश में तालाब स्थित शिव मंदिर के पास आरोपियों ने एक राय होकर युवक के पिता पर जानेलवा हमला किया. डंडे और लकड़ी के बत्ते से मारपीट की गई. राजेश बरगाह के सिर में गंभीर चोट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था. पतासाजी के दौरान सभी आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी दीपक मेहर और अन्नू ध्रुव गिरफ्तार कर लिए गए हैं.वहीं 2 नाबालिग को पुलिस हिरासत में लिया गया. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
जनगणना ड्यूटी में गई शिक्षिका के सूने घर में चोरी, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर. अशोक नगर स्थित पार्क लाइफ कॉलोनी में जनगणना ड्यूटी पर गई शिक्षिका के सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है. महिला के घर से बाहर रहने का फायदा उठाकर आरोपी किचन के रास्ते घर में घुसा और 5000 रुपए नगद समेत चांदी की पैरपट्टी चोरी कर फरार हो गया. हालांकि घर में लगे सीसीटीवी अलार्म से घटना का खुलासा हो गया. मामले में सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोलबाजार निवासी आरोपी शरद कर्ष को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम और चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं.
Bilaspur News Update : 4 पेट्रोल पंपों को कलेक्टर का नोटिस
बिलासपुर. जिले में डीजल की असामान्य बिक्री को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के 4 पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. खाद्य विभाग की समीक्षा में खुलासा हुआ कि कुछ पेट्रोल पंपों में डीजल बिक्री में 100% से लेकर 337% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. प्रशासन को आशंका है कि औद्योगिक ग्राहकों को सप्लाई की जा रही है.
मां कावेरी फ्यूल्स, छतौना तखतपुर में 138%, मूलचंद एंड सन्स धौराभाठा बिल्हा में 100%, जय मां श्री यंत्र फ्यूल्स गतौरा में 337% और सौरभ सर्विस स्टेशन अमसेना तखतपुर में 246% अधिक डीजल बिक्री दर्ज की गई है. सभी संचालकों को 3 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर सकता है.
Bilaspur News Update : गाज गिरने से पिता पुत्री झुलसे
बिलासपुर. मस्तूरी गतौरा इलाके में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नीम के पेड़ के नीचे खड़े पिता पुत्री झुलस गए. पिता का इलाज सिम्स में इलाज जारी है. उनकी बेटी को भी बिजली के झटके लगे हैं. गतौरा निवासी घनश्याम खांडे अपनी बेटी पूनम खांडे के साथ शुक्रवार सुबह खेत में काम करने गए थे. सुबह 6 बजे खेत में दोनों कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम का बदला और तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. भीगने से बचने के लिए दोनों ही नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इस दौरान अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ पर गाज गिरी. जिससे घनश्याम खांडे बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर गए और बेटी पूनम चीखने लगी. दोनों को अस्पताल पहुंचाया. घनश्याम को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया.

