Bilaspur News Update : बिलासपुर. अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग सख्ती बरत रहा है. सेलर, गढ़वट और लोखंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. सभी वाहनों को रतनपुर और कोनी थाना में सुपुर्द किया गया है. जानकारी के अनुसार, जिलेभर में खनिज विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान सेलर, चोरहादेवरी, अकलतरी, सरवनदेवरी समेत कई क्षेत्रों में जांच की गई. खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं.
Bilaspur News Update : अवैध बोर खनन में लगे 8 वाहन जब्त
बिलासपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध बोर खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. बीते 2 दिनों में 8 वाहन जब्त की गई हैं. 4 बोर मशीन और 4 हाइवा पर कार्रवाई की गई है.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बसिया में देर रात अवैध बोर खनन करते 2 मशीनें जब्त की गई, जबकि तिफरा क्षेत्र से 2 और बोर मशीन पकड़ी गई. वहीं मुरूम और गिट्टी का बिना रॉयल्टी परिवहन करते 4 हाइवा जब्त की गई. सभी वाहनों को सिरगिट्टी और तोरवा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. तहसीलदार प्रकाश साहू के नेतृत्व में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है.
Bilaspur News Update : KCC के नाम पर किसान से 6 लाख की ठगी
पामगढ़. किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर किसान से 6 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. इस बात की शिकायत किसान ने पुलिस अधीक्षक से करते हुए संबंधित पर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चुरतेला निवासी राजकुमार पिता महेशराम कसेर ने बताया कि सन 2016 में लोन के संबंध में ग्राम मुड़पार (चु.) के तुलाराम लहरे पिता फिरतू राम के साथ 1 लाख रूपये लोन के संबंध में बात हुई. इस दौरान भूमि खसरा रकबा 0.40 डिसमिल तथा 240/16 रकबा 76 डिसमिल जमीन पर लोन दिलाने पर तैयार हो गया और मेरे पास कुछ दस्तावेज में हस्ताक्षर करवाया गया और मेरे नाम से एक्सीस बैंक बिलासपुर में खाता खुलवाया गया तथा 2016 से आज तक पास बुक और चेक बुक भी नहीं दिया गया. इसके अलावा कुछ ब्लैक चेक बुक में मेरे से हस्ताक्षर करवाकर रख लिया गया. माह जून 2016 में मुझे बताया गया कि आपका लोन पास हो गया है. तब मुझे अपने साथ लेकर एक्सीस बैंक बिलासपुर लेकर गया वहां चेक द्वारा 5 लाख निकाला गया. जिसमें से मुझे एक लाख रूपये देकर दिया और बाकी चार लाख रूपये अपने पास रख लिया तथा दो लाख रूपये का पता नहीं चल पाया. इस मामले को लेकर प्रार्थी राजकुमार कसेर ने उक्त प्रकरण की जांच कर न्याय दिलाने एवं दोषी व्यक्तियों के ऊपर दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की है.

डरा धमकाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़. डरा धमका कर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 27 वर्षीय पीडिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दिनेश कौशिक निवासी ग्राम बोरो से उसकी जान पहचान है. दोनों पति पत्नी उससे परिचित हैं. जिसके कारण बीते करीब एक महीने से दोनों के बीच बातचीत हो रही है. इसी बीच 06 मई की दोपहर जब पीडिता घर के आंगन में नहा रही थी, तभी वहां आरोपी दिनेश पहुंच गया. घर में दाखिल होने के बाद उसने उसके पति के बार में पूछताछ की, तब पीडिता ने पति के घर में नहीं होने की बात कहते हुए अपने कमरे में चली गई. तब आरोपी भी उसी कमरे में जबरदस्ती दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं इस बारे में किसी को बताने से जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद दूसरे दिन भी आरोपी ने पीडिता के साथ जबरदस्ती डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाया. पीडिता ने इस घटना के बारे में अपने पति को बताया और दोनों थाने पहुंच कर आरोपी दिनेश कौशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी दिनेश कौशिक के खिलाफ धारा 64(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश कौशिक पिता राम प्रसाद कौशिक 32 निवासी ग्राम बोरो को घर से गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

