बीजेपी कार्यकर्ताओं ने TMC के निष्कासित नेता संदीपान साहा के आवास के बाहर दुर्गापुर में प्रदर्शन किया. उन पर जनता के पैसे की लूट और गरीब किसानों की जमीन जबरन हड़पने का आरोप है. संदीपान साहा एंटाली से टीएमसी के विधायक हैं जिन्हे तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है. बीजेपी विधायक प्रियंका टिबरेवाल की अगवाई में संदीपान साहा के आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया और नारे लगते हुए बोल रहे है संदीपान साहा और स्वर्ण कमल साहा ने जनता के पैसे की लूट की है.

तृणमूल के पूर्व विधायक के घर प्रदर्शन, लोगों ने संदीपान सहा के खिलाफ लगाये नारे

पश्चिम बंगाल में आम जनता का गुस्सा अब सड़कों पर फूटने लगा है. भ्रष्टाचार और सत्ता के रसूख के खिलाफ आम जन लोग सड़कों पर उतरने लगे है. आज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता तृणमूल विधायक के घर के सामने जमा होकर हाथों में माइक्रोफोन लेकर विरोध प्रदर्शन और नारे लगाए.

पूर्व टीएमसी विधायक स्वर्णकमल साहा और उनके बेटे व वर्तमान विधायक संदीपान साहा के घर का स्थानीय निवासियों ने घर का घेराव कर दिया. सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र प्रदर्शन कर रहे है. पिछले दो दिनों से संदीपान साहा कह रहे हैं कि वो TMC के इस भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं. वे सब चोर हैं.

एंटाली के टीएमसी विधायक संदीपान साहा के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए. उन पर जनता के पैसे की लूट और गरीब किसानों की जमीन जबरन हड़पने का आरोप है. जबकि संदीपान साहा आरोपों से इनकार करते हुए कह रहे है कि TMC में कोई संत नहीं हैं, सब चोर है.

प्रियंका ने कहा कि संदीपान साहा और उनके बेटे, दोनों ने कहा था कि वे हमें एक वर्ग फुट के लिए 50,000 रुपये देंगे, पर अभी तक हमें वह पैसा नहीं मिला है. दोनों बाप-बेटा ने गरीब लोगों की जमीन बहला-फुसलाकर, डरा-धमकाकर और धमकियां देकर जबरदस्ती हथिया ली है.

प्रियंका ने कहा कि हम वहां खेती करते हैं. संदीपान साहा और उनके बेटे, दोनों ने कहा था कि वे हमें एक वर्ग फुट के लिए 50,000 रुपये देंगे. हमें वह पैसा नहीं मिला. उन्होंने गरीब लोगों की जमीन बहला-फुसलाकर, डरा-धमकाकर और धमकियां देकर जबरदस्ती हथिया ली.

स्वर्ण कमल साहा लंबे समय तक एंटाली से विधायक रहे. इस बार उनके बेटे संदीपान साहा चुनाव लड़े. प्रियंका तिबरेवाल के नेतृत्व में आए प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासियों ने संदीपान की तस्वीर गधे के चेहरे पर लगाकर भी विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि प्रदर्शनकारी घर में प्रवेश न कर सकें.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m