CBSE Board 12th Result Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 85.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावे छात्र डिजिलॉकर और उमंग (Digilocker-Umang) पर भी देख सकते है। अगर स्टूडेट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए एसएमएस भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का ‘सिक्योरिटी पिन’ भी जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। रिजल्ट के हिसाब से 12वीं के कुल 85.20 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास परसेंट 88.86% है। जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 82.13% है। इसका मतलब, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।
पिछले 5 सालों में कितने लोग हुए पास?
2025 – 88.39%
2024 – 87.98%
2023 – 87.33%
2022 – 92.71%
2021 – 99.37%
नहीं जारी हुई टॉपर लिस्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कक्षा 12वीं की कोई टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाती है। यह निर्णय बच्चों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा कम करने के लिए और उनके मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है।
डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
- फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उसके बाद एजुकेशन या सीबीएसई सेक्शन में जाएं।
- अब CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 या कक्षा XII की मार्कशीट चुनें।
- फिर रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी डिटेल्स भरें।
- उसके बाद रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
- अब अपना रिजल्ट देखें और डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर लें।
उमंग ऐप पर कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
- प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- सेवाएं सेक्शन में जाएं और CBSE पर टैप करें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके OTP या MPIN के माध्यम से लॉगिन करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स डालें।
- डिटेल्स को सबमिट करें।
- आपका CBSE कक्षा 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
मैसेज से भी जान सकते हैं अपना परिणाम
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आ गया और अगर आपका इंटरनेट नहीं चल रहा या वेबसाइट ओपन नहीं हो रही तो आप बिना इंटरनेट भी CBSE 12वीं परिणाम जान सकते हैं। इसके दो तरीके हैं-
SMS- आपको cbse10, अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 इसपर सेंड करना होगा।
IVRS- दिल्ली के लोग 24300699 पर और देश के अन्य जगहों से स्टूडेंट्स 011 – 24300699 पर कॉल करके अपना रिजल्ट मालूम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरका
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

