मुकेश सेन, टीकमगढ़। सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ अब खतरनाक रूप लेती जा रही है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक और वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए खुद का वीडियो बना रहा है। टीकमगढ़ शहर के राजमहल मुहल्ला निवासी प्रवीण कुमार अहिरवार का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
READ MORE: मिट्टी में दफन युवक का शव मिलने से सनसनी: मौके पर पहुंची FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम, 6 दिनों से था लापता
वीडियो में प्रवीण अहिरवार परिवार के कार्यक्रम में हवा में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं और साथ में वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे हैं, जिसे उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जिस तरीके से यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, उससे साफ है कि सोशल मीडिया का खुमार अब आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों के सिर पर भी चढ़ा हुआ है।
READ MORE: जेल के अंदर बर्थडे पार्टी: वर्दी में डांस करते दिखे उप जेलर और जेलकर्मी, Video वायरल
टीकमगढ़ पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखने का दावा करती है, लेकिन इस हर्ष फायरिंग वाले वीडियो पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई होते नहीं दिख रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो पर क्या एक्शन लेती है और प्रवीण अहिरवार के खिलाफ क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

