अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छह दिन से लापता युवक का शव परासिया नदी में मिट्टी के नीचे दफन मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मेघालय सरकार की याचिका पर होगा अहम फैसला
गैरतगंज तहसील के ग्राम परासिया गांव के पास एक चरवाहे ने नदी में मिट्टी के नीचे मानव अंग दिखाई देने पर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद मिट्टी में दफन शव को बाहर निकाला गया। मौके से मिली चप्पल और मोबाइल के आधार पर शव की पहचान छह दिन से लापता युवक विजय जैन के रूप में की गई।
READ MORE: जेल के अंदर बर्थडे पार्टी: वर्दी में डांस करते दिखे उप जेलर और जेलकर्मी, Video वायरल
शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गैरतगंज भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को नाले में दफनाने के पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

