CG Accident News : दिनेश कुमार द्विवेदी, मनेन्द्रगढ़. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रफ्तार का कहर थमने देखने को मिला है. निर्माण कार्य में लगी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मामले में पूर्व विधायक समेत कांग्रेस नेताओं ने थाने में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं दूसरे सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. बारात से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई. दोनों सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

बारात लौट रही कार हादसे का शिकार
शादी में शामिल होने गए दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. वह कार से बैकुंठपुर में शादी में शामिल होने गए थे. यहां लौटने के दौरान उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई. कार बीच सड़क में पलट गई. हादसे में चिरमिरी के डोमनहिल निवासी युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक, घटना बैकुंठपुर के चेर ग्राम में हुई है. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आर्यन सोनवानी और 23 वर्षीय कुलदीप सिंह की मौत हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है. मामले में पुलिस ने मृतकों के शव पंचानामा कर पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
मनेंद्रगढ़ से लगे ग्राम पंचायत परसगढ़ी में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में लगी डी वी प्रोजेक्ट लिमिटेड (DEE VEE Project Ltd.) की गाड़ी से टक्कर के कारण हादसा हुआ है. घटना की सूचना पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो के साथ कांग्रेस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त कंपनी के खिलाफ शिकायत दी.
मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से चर्चा कर मुआवजे की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

