भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर स्टेट GST की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। हैवी इंडस्ट्रियल एरिया के हथखोज स्थित इंद्रजीत सिंह छोटू हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के परिसर में GST अधिकारियों ने जांच शुरू की है। यह कार्रवाई स्टेट GST दुर्ग की टीम ने संयुक्त आयुक्त गुलापा पुरसेठ के निर्देश पर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी के पास 1500 से ज्यादा ट्रक होने की बात सामने आई है। GST की टीम कंपनी के वाहनों के संचालन, कारोबार और इससे जुड़े GST रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

बलौदाबाजार यार्ड में भी दबिश

स्टेट GST की एक टीम ने बलौदाबाजार स्थित यार्ड में भी जांच शुरू की है। यहां कंपनी के कारोबार और वाहनों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई होने से कंपनी के अलग-अलग कारोबारी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

कौन हैं इंद्रजीत सिंह छोटू?

इंद्रजीत सिंह छोटू भिलाई के ट्रांसपोर्ट कारोबारी होने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और खेल संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वे कई संस्थाओं में डायरेक्टर और अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

डायरेक्टर – हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (एचटीसी)
डायरेक्टर – एस बी एस हॉस्पिटल भिलाई
अध्यक्ष – भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन
अध्यक्ष – यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई
अध्यक्ष – सर्व समाज कल्याण समिति
अध्यक्ष – न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H