शिवम मिश्रा, रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. फेसबुक पोस्ट पर भाजपा विधायक को लेकर युवक ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. मामले में पार्षद महेश ध्रुव ने थाना पहुंचकर शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है.
पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने पुलिस में शिकायत दी कि विधायक पुरंदर मिश्रा को लेकर उनके द्वारा किए गए पोस्ट में 10 जुलाई को ललित टांडी ललित के नाम के फेसबुक अकाउंट से अपमानजनक और अभद्र टिपण्णी की गई. इससे विधायक मिश्रा की प्रतिष्ठा और समाज में उनकी छवि धूमि करने का प्रयास किया गया है.
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने पार्षद महेश की शिकायत के आधार पर सम्बंधित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. बीएनएस की धारा 296 और 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

