पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। कई जिलों के बदल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के कारण पंजाब में रात का मौसम एक बार फिर से ठंडा होगा।
जालंधर समेत कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। आज वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते सुबह हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 26,27, 28 फरवरी को आंधी-तूफान के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 तारीख तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में 26 से 28 तारीख तक मौसम में बदलाव आएगा। इस वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का असर 26 तारीख के बाद दिखेगा। पंजाब में 26 से 28 फरवरी तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर और नवांशहर में 26 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

