दिल्ली में स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने राजधानी में LED स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना, सड़कों पर बेहतर रोशनी सुनिश्चित करना और बिजली की खपत को कम करना है। सरकार ने तय किया है कि दिवाली तक करीब 96,000 स्ट्रीट लाइटें बदली जाएंगी। इसके तहत पुराने हाई-प्रेशर सोडियम वेपर (HPSV) बल्ब और पुराने LED फिक्स्चर हटाकर उनकी जगह स्मार्ट LED सिस्टम लगाए जाएंगे।

इस LED स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट को और अधिक स्मार्ट बनाने के लिए एक सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCC) भी स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की इस पहल के तहत यह सिस्टम राजधानी की सभी स्ट्रीट लाइटों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा। अगर किसी इलाके में लाइट खराब होती है या बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो उसकी जानकारी तुरंत कंट्रोल सेंटर को मिल जाएगी। इससे अधिकारियों को जनता की शिकायत का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और मरम्मत व मेंटेनेंस की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जा सकेगी। इसके अलावा यह स्मार्ट सिस्टम कई सुविधाएं देगा, जैसे दूर से ही लाइटों की ब्राइटनेस (प्रकाश स्तर) को नियंत्रित करना हर लाइट की परफॉर्मेंस की निगरानी बिजली की खपत को कम और नियंत्रित करना  ऑपरेशनल दक्षता और मेंटेनेंस लागत में सुधार।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की इस पहल के तहत माना जा रहा है कि स्मार्ट LED सिस्टम लागू होने के बाद हर साल लगभग 25 करोड़ रुपये तक बिजली बिल में बचत हो सकती है। साथ ही यह व्यवस्था अधिक पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा-कुशल रोशनी सुनिश्चित करेगी। सरकार का फोकस सिर्फ ऊर्जा बचत पर नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा और बेहतर विज़िबिलिटी पर भी है। मौजूदा स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम में कई जगहों पर डार्क ज़ोन की समस्या रहती है, जहां रोशनी की कमी के कारण निगरानी और सुरक्षा प्रभावित होती है। नए स्मार्ट LED सिस्टम का उद्देश्य इन समस्याओं को दूर करना है। इससे सड़कों पर दृश्यता (विज़िबिलिटी) बेहतर होगी महिलाओं और आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक स्थान अधिक सुरक्षित बनेंगे रात के समय सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और शहर की निगरानी व्यवस्था अधिक प्रभावी हो सकेगी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m