दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष एसपी ऑफिस नर्मदापुरम पहुंचे। यहां उन्होंने इटारसी के ढाबों पर शराब बिकने तथा नर्मदापुरम में बदहाल ट्रैफिक ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा है। लेकिन मीडिया से बात करने के समय नर्मदापुरम की जगह होशंगाबाद बार बार बोल रहे थे, तभी मीडिया ने उन्हें बताया कि होशंगाबाद अब काफी समय से नर्मदापुरम हो गया है, तब कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडेय ने कहा- ‘माफी मांगता हूं, अगली बार याद रखूंगा’। बचपन से होशंगाबाद नाम सुना है, इसलिए गलती से बोल दिया था। नर्मदापुरम जिले के कांग्रेस अध्यक्ष होने के बाद भी शहर का सही नाम नहीं ले पा रहे हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डन पाण्डेय ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। जगह-जगह बेतरतीब गाड़िया खाड़ी रहती है। जिनके कारण नगर के लगभग हर चौराहो पर सड़क पर जाम लगा रहता है। शहर में रेत की ट्रालियां धड़ल्ले से तेज रफ्तार दौड़ती रहती है, जिससे छुटपुट दुर्घटना घटित होती रहती है। कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। तेज रफ्तार दो पहिया वाहन बिना साइलेंसर जाली के स्टंट करते पूरे शहर में घूमते रहते हैं। यातायात पुलिस व्यवस्था के नाम पर सिर्फ चालानी कार्यवाही करती रहती है। शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं है।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अपराधियों में पुलिस एवं कानून का भय खत्म हो चुका है। इसके बाद उन्होंने बार बार नर्मदापुरम शहर का नाम होशंगाबाद बोला। इस पर मीडिया ने जब उन्हें कहा कि होशंगाबाद अब नर्मदापुरम के नाम से जाना जाता है, तब कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पाण्डे ने गलती मानकर अगली बार ध्यान रखने की बात कही।

