Dal Rice Price Hike: त्योहारी सीजन में महंगाई (Inflation) का झटका लगने का दौर जारी है। 7 अक्टूबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% में इजाफा किया। इससे कार और होम लोन महंगा हो गया है। वहीं त्योहारी सीजन में 15 से 20% तक दालों के दाम बढ़ गए हैं। राहर, उड़द, मूंग, चना दाल और काबुली चना की कीमत में 10 से लेकर 30 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। ये बढ़ोतरी पिछले 10 दिन में हुई है। महंगाई बढ़ने का असर गृहणियों के रसोईघर में देखने को मिल रहा है।
वहीं तेल-घी पर भी महंगाई की मार पड़ी है। देसी घी के भाव में 30 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। साथ ही सरसों तेल और रिफाइंड भी महंगा हो गया है। कारोबारियों के मुताबिक, त्योहार नजदीक आने के साथ मांग बढ़ने से कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।
दालों के भाव में भी पिछले एक महीने में तेजी आयी है। अरहर दाल की कीमत 120 रुपये से बढ़कर करीब 148 रुपये प्रति किलो हो गयी है। जबकि चना दाल 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये पहुंच गया है। उड़द दाल की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसका भाव 120 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं मूंग दाल की कीमत में 5 से 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह अभी 120 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। मसूर दाल भी 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।
एक नजर में दाल के भाव परः-
| वस्तु | सितंबर | अक्टूबर |
| अरहर दाल | 120 रुपये/प्रति किलो | 146 रुपये/प्रति किलो |
| मूंग दाल | 106 रुपये/प्रति किलो | 112रुपये/प्रति किलो |
| उड़द दाल | 125 रुपये/प्रति किलो | 150 रुपये/प्रति किलो |
| चना दाल | 80 रुपये/प्रति किलो | 100 रुपये/प्रति किलो |
| मसूर दाल | 80 रुपये/प्रति किलो | 90 रुपये/प्रति किलो |
| इंडिया गेट चावल | 110 रुपये/प्रति किलो | 130 रुपये/प्रति किलो |
| चीनी | 42 रुपये/प्रति किलो | 55 रुपये/प्रति किलो |
| लाल मिर्च | 275 रुपये/प्रति किलो | 290 रुपये/प्रति किलो |
| धनिया | 190 रुपये/प्रति किलो | 210 रुपये/प्रति किलो |
सरसों तेल और रिफाइंड भी महंगा
वहीं तेल-घी पर भी महंगाई की मार पड़ी है। देसी घी के भाव में 30 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। साथ ही सरसों तेल और रिफाइंड भी महंगा हो गया है। सरसों तेल के दाम में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं रिफाइंड तेल भी 10 रुपये तक महंगा हो गया है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

