Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 जुलाई 2026) की खबरों में CJP ने विजेता दहिया को मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया, सोनम वांगचुक मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट होंगे, CJP के प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर मोदी सरकार, अभिजीत दीपके बोले- अब कॉकरोच संसद मार्च नहीं करेंगे प्रमुख रहा।

CJP ने विजेता दहिया को मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया
जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता विजेता दहिया का बर्गर खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। CJP ने विजेता दहिया को मुख्य प्रवक्ता के पद से हटा दिया है। साथ ही उन्हें पार्टी के सभी आधिकारिक दायित्वों से भी मुक्त कर दिया गया है।

सोनम वांगचुक मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट होंगे
Sonam Wangchuk Shifted to Medanta Hospital: सोनम वांगचुक पर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सोनम वांगचुक मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट होंगे। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो (Gitanjali J Angmo) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेदांता में शिफ्ट करने का आदेश दिया है।

CJP के प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर मोदी सरकार!
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान हुए प्रदर्शन में पुलिस ने जमकर लाठी-डंडे बरसाए. इस दौरान कई छात्रों को चोटें आईं. कई के सिर भी फुट गए. हालांकि, इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि, इतनी सख्ती के बावजूद सरकार का कोई आदमी एक बयान देने को सामने नहीं आया है. वहीं अब इस मुद्दे पर मोदी सरकार बैकफुट पर दिखाई दे रही है. क्योंकि, अबतक इस मुद्दे पर पीएम मोदी का पहली बार बयान सामने आया है. उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है.

अभिजीत दीपके बोले- अब कॉकरोच संसद मार्च नहीं करेंगे
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) ने कहा है कि उनका संगठन अब दोबारा ‘संसद मार्च’ नहीं निकालेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि यदि फिर से मार्च निकाला गया तो पुलिस दोबारा प्रदर्शन में शामिल युवाओं पर बल प्रयोग कर सकती है। दीपके ने सोमवार को दिल्ली में हुए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ मारपीट की और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली MCD टोल टैक्स टेंडर विवाद: दिल्ली नगर निगम (MCD) के टोल टैक्स टेंडर को लेकर राजधानी की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए करीब 500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि निविदा की शर्तों को इस तरह तैयार किया गया कि प्रतिस्पर्धा प्रभावित हुई और इससे निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई। (पढ़े पूरी खबर)
LG तरणजीत सिंह संधू ने अफसरों को दी चेतावनी: राजधानी दिल्ली में मानसून के दौरान जलभराव और संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए इंतजामों और मानसून के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा, मंत्री आशीष सूद समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राजधानी के संवेदनशील इलाकों में जलभराव रोकने, जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। (पढ़े पूरी खबर)
पत्थरबाजों पर सख्त हुई दिल्ली पुलिस: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस (Delhi Police) के बीच हुई झड़प में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवी तत्वों की वजह से स्थिति हिंसक हो गई। सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली प्रोटेस्ट के बाद केजरीवाल एक्शन में: CJP Protest: दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और दर्ज FIR के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रदर्शन में शामिल छात्रों के लिए कानूनी और चिकित्सीय सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि जरूरतमंद छात्रों को पार्टी की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। (पढ़े पूरी खबर)
CJP प्रदर्शन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान कथित रूप से अधिक पुलिस बल के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर दायर जनहित याचिका (PIL) पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि सोमवार (20 जुलाई) को CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया। इस मामले को एक वकील ने चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की डिवीजन बेंच के सामने अर्जेंट सुनवाई के लिए मेंशन किया था। हालांकि, हाई कोर्ट की पीठ ने मामले को उसी दिन तत्काल सूचीबद्ध करने से मना कर दिया। सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा, “कोर्ट को इस सब में मत घसीटो।” (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: राजधानी दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बी.के. दत्त कॉलोनी स्थित एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक महिला और 2 मासूम बच्चे उसकी चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


