Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 अप्रैल 2026) की खबरों में हीट वेव से निपटने पर सीएम रेखा गुप्ता ने मांगी सेफ्टी रिपोर्ट, दिल्ली में पार्किंग संकट से मिलेगी राहत, मां वैष्णो देवी के दरबार में रेखा गुप्ता, बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी एप्लीकेशन

हीट वेव से निपटने पर सीएम रेखा गुप्ता ने मांगी सेफ्टी रिपोर्ट
दिल्ली में सूरज आग उगल रहा है। दिल्ली में तापमान 43°C पहुंच गया है। सुबह 9 बजे से ही दिल्ली में हीट वेव चल रही है। प्रचंड गर्मी के कारण दिल्ली वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। भीषण गर्मी को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने Heat Wave Action Plan 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की है। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी विभागों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

दिल्ली में पार्किंग संकट से मिलेगी राहत
Delhi Parking Crisis: दिल्ली में पार्किंग संकट से लोगों को राहत दिलाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) जुट गई है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) दिल्ली में पार्किंग समस्या से राहत के लिए पांच जगह मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू करने की दिशा में काम तेज हो गया है। 1,261 वाहनों की क्षमता वाली परियोजनाएं तीन साल में पूरी होंगी।

मां वैष्णो देवी के दरबार में रेखा गुप्ता
Rekha Gupta Visit Shri Mata Vaishno Devi: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता रविवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा पहुंचीं। सीएम रेखा गुप्ता ने पवित्र त्रिकुटा पर्वत स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना कर मां के दर्शन कर देश की शांति, समृद्धि एवं नागरिकों के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की। करीब सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भवन पहुंची और विधि-विधान के साथ मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की।

बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी एप्लीकेशन
राजनीति में कब पासा पलट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मचे घमासान ने देश की सियासत को गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा की अगुवाई में हुई बगावत ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल ने इसे गंभीर चुनौती के रूप में लिया है. पार्टी अब राज्यसभा चेयरमैन और देश के उपराष्ट्रपति से शिकायत कर बागियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. पार्टी ने सभापति से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्यवाही करके न्यायपूर्ण फैसला दें. AAP के ये सातों सांसद हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
Delhi Metro Station के लेडीज वॉशरूम में पुरुष का शव: Delhi Metro Station: दिल्ली मेट्रो स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया, जब लेडीज वॉशरूम में पुरुष का शव (Man Dead Body found in ladies washroom) मिला। मामला दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन (Indralok Metro Station) का है। महिला शौचालय में पुरुष का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक शख्स 2 दिन से लापता था। बदबू आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसाः Delhi IGI Airport Swiss Aircraft Incident Video: दिल्ली आईजीाई एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हुआ है। Swiss Aircraft के विमान का इंजन टेकऑफ के दौरान फेल हो गया। इसके बाद फ्लाइट के इंजन में आग लग गई। घटना में 6 यात्री घायल हुए हैं। घटना रविवार तड़के की है। विमान दिल्ली से ज्यूरिख जा रही थी। घटना के वक्त फलाइट में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर मौजूद थे।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। (पढ़े पूरी खबर)
महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी फिर होंगे जिंदा: Mahatma Gandhi-Indira Gandhi AI 3D Avatar: अगर मैं आपसे यह कहूं कि- राष्ट्रपति महात्मा गांधी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी फिर से जीवंत (जिंदा) होंगे। आप ने महापुरुषों से बात कर पाएंगे। इनसे सवाल कर पाएंगे… तो आप कहेंगे कि क्या बकवास कर रहा है। लेकिन इस टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबकुछ संभव है। जी हां… महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी फिर से जिंदा होंगे। हालांकि वो हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं होंगे लेकिन AI 3D अवतार में जल्द हमारे बीच होंगे। नेताओं को एआई अवतार में लाने का प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। (पढ़े पूरी खबर)
नशे में धुत स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल ने पार्टी में की गोलीबारी: दिल्ली के द्वारका स्थित जाफरपुर कला इलाके में शनिवार देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने गोलीबारी की, जिसमें दो की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने पार्टी में विवाद के बाद गोली चलाई. आरोपी घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. (पढ़े पूरी खबर)
सांसद इंजीनियर राशिद ने जमानत के लिए दिल्ली HC का खटखटाया दरवाजा: Engineer Rashid: टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद ने जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद इंजीनियर राशिद ने बीमार पिता से मिलने के लिए अंतरिम जमानत मांगी है। पटियाला हाउस कोर्ट से झटका लगने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर सोमवार या मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में रिकाॅर्ड गर्मी: Delhi Weather Update: दिल्ली में रिकाॅर्ड गर्मी पड़ रही है। शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार यानी 26 अप्रैल और 27 अप्रैल को भी हीटवेव का ऑरेंज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) अनुसार कल सफदरजंग का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

