Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (24 जुलाई 2026) की खबरों में जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में NIA जांच की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को सख्त हिदायत, दिल्ली में लॉन्च हुई नेशनल मॉडल स्कूल सेफ्टी टूलकिट, फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए स्पेशल जज नियुक्त किया प्रमुख रहा।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में NIA जांच की मांग वाली याचिका खारिज

जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर मार्च के दौरान 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की स्वतंत्रता दी।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को सख्त हिदायत

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी हैं। जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अपने छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर जारी पोस्ट में छात्रों से अपील की है कि वे जंतर-मंतर पर आयोजित किसी भी गैर-कानूनी जमावड़े या प्रदर्शन का हिस्सा बनने से बचें। विश्वविद्यालय ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए छात्रों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में लॉन्च हुई नेशनल मॉडल स्कूल सेफ्टी टूलकिट

दिल्ली में स्कूलों को अधिक सुरक्षित और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने नेशनल मॉडल स्कूल सेफ्टी टूलकिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि बदलते समय के साथ स्कूल सुरक्षा की अवधारणा भी व्यापक हो गई है। उनके अनुसार, अब स्कूल सुरक्षा केवल भवन की मजबूती, अग्नि सुरक्षा या आपातकालीन निकासी (इमरजेंसी एग्जिट) तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें साइबर सुरक्षा, छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था और आपदा प्रबंधन के लिए तैयारी जैसे महत्वपूर्ण पहलू भी शामिल हो गए हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए स्पेशल जज नियुक्त

देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के विरोध और न्याय की मांग के बीच अब न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HighCourt) ने इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में जज अनु ग्रोवर बलिगा को स्पेशल जज नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि इस नियुक्ति से मामले की सुनवाई में तेजी आएगी और छात्रों को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था किए जाने की बात कही थी। उसी दिशा में दिल्ली हाईकोर्ट का यह फैसला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

Delhi Metro Alert: जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने आज राजधानी के 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। डीएमआरसी ने इससे पहले गुरुवार को 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा था, जबकि शुक्रवार को बंद स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर 17 कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा संबंधी चिंताओं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर लिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

पेपर लीक पर सिसोदिया और कपिल मिश्रा में जुबानी जंग: देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी है। इस बीच इस मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) की सोशल मीडिया पोस्ट पर तीखा पलटवार किया है। दरअसल, मनीष सिसोदिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी गंभीर आरोप लगाए और पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए प्रस्तावित फास्ट ट्रैक कोर्ट व्यवस्था पर सवाल उठाए। (पढ़े पूरी खबर)

अभिजीत दीपके का दावा: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ( Abhijit Deepke) ने दावा किया है कि उनकी टीम के कुछ सदस्यों को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह आशंका जताते हुए अपने समर्थकों से किसी भी स्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की है। अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि उनकी टीम के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तब भी समर्थकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखनी चाहिए। हालांकि, उनकी ओर से किए गए इस दावे पर अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में लॉन्च हुई नेशनल मॉडल स्कूल सेफ्टी टूलकिट: दिल्ली में स्कूलों को अधिक सुरक्षित और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने नेशनल मॉडल स्कूल सेफ्टी टूलकिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि बदलते समय के साथ स्कूल सुरक्षा की अवधारणा भी व्यापक हो गई है। उनके अनुसार, अब स्कूल सुरक्षा केवल भवन की मजबूती, अग्नि सुरक्षा या आपातकालीन निकासी (इमरजेंसी एग्जिट) तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें साइबर सुरक्षा, छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था और आपदा प्रबंधन के लिए तैयारी जैसे महत्वपूर्ण पहलू भी शामिल हो गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द; Delhi Police Advisory: राजधानी में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अपने सभी कर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) की ओर से गुरुवार को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया। यह आदेश सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (DCP), फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO), इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है। (पढ़े पूरी खबर)

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा CJP: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने केंद्र सरकार के सामने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। संगठन के प्रवक्ताओं ने कहा कि इस मांग पर किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान या तो स्वयं इस्तीफा दें या फिर केंद्र सरकार उन्हें मंत्रिमंडल से हटाए। (पढ़े पूरी खबर)

सरकारी नौकरियों में ट्रांसजेंडर्स की भागीदारी : सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर समुदाय (transgender) के सरकारी नौकरियों में प्रतिनिधित्व को लेकर दिल्ली सरकार से महत्वपूर्ण सवाल पूछे। अदालत ने कहा कि केवल ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करा देना पर्याप्त नहीं है, जब तक भर्ती प्रक्रिया और विज्ञापनों में उनके लिए स्पष्ट व्यवस्था नहीं की जाती। जस्टिस जे.बी. परदीवाला और के. विनोद चंद्रन की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि शिक्षकों की भर्ती समेत कई सरकारी भर्तियों के विज्ञापनों में अब भी रिक्तियों को केवल पुरुष और महिला श्रेणियों में विभाजित किया जाता है। (पढ़े पूरी खबर)

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद दीपके का बयान: नीट पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार से आश्वासन मिलने के बाद 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी सोनम वांगचुक से स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की थी। हालांकि, वांगचुक के अनशन खत्म होने के बावजूद CJP ने स्पष्ट किया है कि उसका आंदोलन जारी रहेगा। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m