Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 अगस्त 2026) की खबरों में दिल्ली में H1N1 का बढ़ता प्रकोप, कचरे से बनेगी 100 MW बिजली, जामिया यूनिवर्सिटी में दाखिले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की BJP को खुली चुनौती प्रमुख रहा।

दिल्ली में H1N1 का बढ़ता प्रकोप
दिल्ली में H1N1 (स्वाइन फ्लू) और मौसमी इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाई। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि इस साल दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के करीब 3,000 मामले सामने आए हैं। इनमें 2,308 मामले H1N1 संक्रमण के हैं, जबकि करीब 600-650 मामले इन्फ्लूएंजा के दूसरे वैरिएंट से जुड़े हैं।

दिल्ली में कचरे से बनेगी 100 MW बिजली
दिल्ली में कूड़े के निस्तारण और बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए MCD के वेस्ट-टू-एनर्जी (WTE) प्लांटों का विस्तार किया जाएगा। इससे रोजाना कूड़े के निस्तारण की क्षमता बढ़ने के साथ बिजली उत्पादन में भी इजाफा होगा। दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन की सोमवार को हुई बैठक में ओखला, गाजीपुर और अन्य वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांटों (energy plant) के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। निगम के मुताबिक, इन संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने के बाद रोजाना बड़ी मात्रा में कचरे का निस्तारण किया जा सकेगा।

जामिया यूनिवर्सिटी में दाखिले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी(Jamia University) में छात्रों ने दाखिला प्रक्रिया को लेकर जमकर हंगामा किया और सड़क पर प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने विश्वविद्यालय की एडमिशन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। छात्र संगठनों का दावा है कि विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।

अरविंद केजरीवाल की BJP को खुली चुनौती
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए खुली चुनौती दी है। उन्होंने पंजाब और गुजरात के 1000-1000 सरकारी स्कूलों का जॉइंट इंस्पेक्शन कराने की बात कही है, ताकि दोनों राज्यों के स्कूलों की स्थिति और वहां हुए काम का वास्तविक आकलन किया जा सके। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी साल 2018 के पंजाब के सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुराने वीडियो के जरिए मौजूदा स्थिति को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली में ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर ठगी का प्लान: बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल-26’(Special 26) के वे सीन तो आपको याद ही होंगे, जब फर्जी CBI अधिकारियों की टीम बनाकर नेताओं और कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जाती है। फिल्म की इसी कहानी से मिलता-जुलता एक मामला अब राजधानी दिल्ली में सामने आया है। दिल्ली में 2 महिलाओं ने फिल्मी अंदाज में फर्जी सरकारी अफसरों का रूप धरकर छापेमारी करने की कोशिश की। दोनों महिलाएं खुद को अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करने और कार्रवाई का डर दिखाने की कोशिश में थीं। (पढ़े पूरी खबर)
DJB टेंडर केस में सत्येंद्र जैन को फिलहाल राहत नहीं: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े कथित STP टेंडर घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन ( Satyendar Jain) की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब 3 सितंबर को अपना फैसला सुना सकती है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद जब सत्येंद्र जैन बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया के सामने ‘सत्यमेव जयते’ कहा। (पढ़े पूरी खबर)
बीजेपी नेता विजय गोयल ने रेखा गुप्ता सरकार पर उठाए सवाल: BJP leader Vijay Goyal Raised Questions on Rekha Gupta Government: पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता विजय गोयल ने दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी नेता विजय गोयल ने रेखा गुप्ता सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में काम कराने के लिए सांसद-विधायक धक्के खा रहे हैं। उन्होंने सफाई, सीवर, बिजली-पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के निवारण में रेखा गुप्ता सरकार की नाकामी पर नाराजगी जताई है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में बनेगा 150 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर: दिल्ली को प्रदूषण से राहत दिलाने और शहर के हरित क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मास्टर प्लान 2047 के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। योजना के तहत राजधानी के बड़े पार्कों और जैव विविधता पार्कों को हरित कॉरिडोर (green corridor) के माध्यम से आपस में जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए DDA की ओर से विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें शुरू की जा रही हैं। प्राधिकरण इस परियोजना में दिल्ली के अलग-अलग विभागों के साथ-साथ पर्यावरणविदों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिनिधियों को भी शामिल करेगा। (पढ़े पूरी खबर)
SDM ऑफिस में हो सकेगा ट्रैफिक चालान का निपटारा: राजधानी दिल्ली में लंबे समय से लंबित पड़े लाखों ट्रैफिक चालानों (Traffic challan) के निपटारे की प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी है। दिल्ली सरकार सभी 39 SDM और परिवहन विभाग के कुछ अधिकारियों को चालान जमा करने की शक्ति देने पर विचार कर रही है। इसके लिए परिवहन विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली सरकार (Delhi Government) को भेज दिया है। प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद लंबित चालानों के निपटारे के लिए अधिक अधिकारियों को अधिकृत किया जा सकेगा। (पढ़े पूरी खबर)
जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने लिया सबक: दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और इसके बाद बड़े स्तर पर हुए प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अपनी खुफिया व्यवस्था में बदलाव करने का फैसला किया है। पुलिस अब बड़े या प्रस्तावित प्रदर्शनों से पहले खुफिया जानकारी जुटाने और उसके विश्लेषण पर ज्यादा जोर देगी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने इंटेलिजेंस विंग यानी स्पेशल ब्रांच को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। अब किसी भी बड़े या प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कम से कम 10 अहम बिंदुओं पर जानकारी जुटाने और उसका गहराई से विश्लेषण करने को कहा गया है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


