दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ : कल (12 जून 2026) की खबरों में CM रेखा गुप्ता ने PM के सामने रखा ‘विकसित भारत-2047’ का विजन, दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन, पुलिस रेड के दौरान तीसरी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, ‘काला हिरण’ फिल्म के खिलाफ कोर्ट पहुंचे सलमान खान प्रमुख रहा।

CM रेखा गुप्ता ने PM के सामने रखा ‘विकसित भारत-2047’ का विजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई नीति आयोग की बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने राष्ट्रीय राजधानी के विकास को लेकर अपना विस्तृत विजन प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित भारत-2047” के लक्ष्य को हासिल करने में दिल्ली की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी विकसित राष्ट्र की पहचान केवल आर्थिक और तकनीकी प्रगति से नहीं होती, बल्कि नागरिकों की क्षमता, कौशल और उत्पादकता भी उतनी ही अहम होती है।

‘काला हिरण’ फिल्म के खिलाफ कोर्ट पहुंचे सलमान खान
बॉलीवुड स्तर सलमान खान ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के रिलीज पर रोक लगाने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अपनी याचिका में उन्होंने दावा किया है की यह फिल्म उनकी अनुमति के बिना बनाई गई है. जिसके बाद अब हाईकोर्ट ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के निर्माता को नोटिस जारी किया. इस मामले में कोर्ट अगली सुनवाई 19 जून को करेगा. सलमान खान ने अपनी याचिका में कहा है कि ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को उनसे पूछे बिना बनाया जा रहा है और आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनके अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन हैं. जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट इसे अरजेंट बेसिस पर सुनने के लिए तैयार हो गया है.

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन
Namo Bharat Train: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद अब दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच तेज रफ्तार रेल संपर्क का रास्ता भी खुलता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के तहत संचालित नमो भारत रेल सेवा को उत्तर प्रदेश के मेरठ से उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

पुलिस रेड के दौरान तीसरी मंजिल से कूदी विदेशी महिला
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। ड्रग्स मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची पुलिस टीम की मौजूदगी में दक्षिण अफ्रीकी मूल की एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली में फिर आग ने मचाई तबाही: नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 महिलाओं समेत 8 लोग झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS)के अनुसार आग लगने की सूचना रात करीब 2:25 बजे मिली। घटना तुगलकाबाद की गली नंबर-1 स्थित नया तारा अपार्टमेंट के पास एक रिहायशी मकान में हुई। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी घटनास्थल भेजा गया। (पढ़े पूरी खबर)
‘एक्स्ट्रीम सीवियर’ मौसम अलर्ट से घनघनाए फोन: नई दिल्ली। दिल्ली-NCR के अन्य इलाकों में गुरुवार शाम लोगों के मोबाइल फोन अचानक एक आपातकालीन चेतावनी संदेश से बज उठे। इस संदेश में अगले 3 घंटों के दौरान मौसम के बेहद खराब होने की आशंका जताते हुए ‘अत्यंत गंभीर अलर्ट’ जारी किया गया। मौसम विभाग की ओर से भेजे गए अलर्ट में बताया गया कि संबंधित जनपदों के कुछ इलाकों में तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी। (पढ़े पूरी खबर)
MCD अधिकारी की लापरवाही ने निगल लीं 23 जिंदगियां: दिल्ली के हौज रानी स्थित एक बेड-एंड-ब्रेकफास्ट (B&B) में लगी भीषण आग में 23 लोगों की मौत के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में सामने आया है कि हादसे से महज एक दिन पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने परिसर का निरीक्षण किया था और लाइसेंस के लिए अनुकूल रिपोर्ट दी थी। MCD की प्रारंभिक जांच के अनुसार, निरीक्षण के दौरान कई गंभीर सुरक्षा खामियां मौजूद थीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। (पढ़े पूरी खबर)
कोचिंग संस्थानों पर सख्त नियमों की सिफारिश: साल 2024 में ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुई दर्दनाक घटना के बाद, जिसमें बाढ़ और बेसमेंट सुरक्षा से जुड़ी गंभीर खामियों के चलते कई छात्रों की जान चली गई थी, अब इस पूरे मामले में बड़ा प्रशासनिक और न्यायिक कदम सामने आया है।भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से दिल्ली हाईकोर्ट ने जस्टिस (सेवानिवृत्त) आरके गौबा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। इस समिति को कोचिंग संस्थानों में मौजूद संरचनात्मक कमजोरियों, सुरक्षा मानकों की कमी और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का व्यापक अध्ययन कर सुधारात्मक सुझाव देने का जिम्मा सौंपा गया था। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में मतदाता सूची सुधार की कवायद: दिल्ली में मतदाता सूची को पूरी तरह दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम का विस्तृत रोडमैप जारी किया है, जिसके तहत राजधानी के सभी मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। आयोग का मानना है कि लगातार हो रहे पलायन, नई पंजीकरण आवश्यकताएं और अन्य कारणों से मौजूदा वोटर लिस्ट में कई तरह की गड़बड़ियां उत्पन्न हो गई हैं। इन खामियों को दूर करना आवश्यक है ताकि आगामी चुनावों में सटीक और विश्वसनीय मतदाता सूची सुनिश्चित की जा सके। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

